जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
छात्रा ने खुद भी संघर्ष किया, लोग बचाने आए तो उनपर चाकू चलाया
दीपा की भांजी नंदनी ने बताया कि जब रिंकू उसकी मौसी को चाकू मारने लगा तो उसने पहला चाकू गरदन पर मारा। उसके बाद भी वह चाकू मारने लगा, लेकिन दीपा ने बचाव के लिए संघर्ष किया। जिससे उसके हाथ पर चाकू लग गया और उसका हाथ भी कई जगह से कट गया। इस तरह वहां दीपा गिर गई तो वहां लोग आए और रिंकू को पकडने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी तरफ भी चाकू चलाते हुए वहां से चला गया।