फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में खौफनाक वारदात: सिरफिरे ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हत्यारे से खूब लड़ी दीपा... पर हार गई, देखें मौके की तस्वीरें

Fri, 25 Feb 2022 01:14 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
बागपत में मर्डर। - फोटो : amar ujala
बागपत में सिरफिरे की सनक और एकतरफा प्यार में दीपा को परेशान किए जाने का मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। तीन दिन पहले दीपा के परिजनों ने शिकायत की थी और पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस वालों के सामने ही रिंकू दीपा के घर के बाहर नाचने लगा था। उस समय पुलिस समझौता कराकर लौट गई, अगले दिन फिर आरोपी अपने परिजनों के साथ दीपा के घर पहुंचा और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर लौट आया था। परिजनों का कहना है कि उस समय पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आज दीपा जिंदा होती।  

नगर में यमुना रोड पर गुरुवार को छात्रा दीपा की हत्या अचानक ही नहीं की गई है। बल्कि आरोपी रिंकू ने दो दिन पहले ही उसे व परिजनों को शादी नहीं करने पर उसको मारने की धमकी दी थी। छात्रा दीपा के पिता नैनसिंह ने बताया कि उनकी बेटी को आरोपी रिंकू काफी समय से परेशान कर रहा था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। रिंकू ने तीन दिन पहले भी दीपा को परेशान किया तो उसकी शिकायत कोतवाली में पुलिस से की गई। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो युवक के परिवार वाले आगे से ऐसी गलती नहीं करने की बात कहने लगे। वहां उनके साथ समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि समझौता होने के बाद रिंकू उनके सामने नाचने लगा। उसके अंदर से पुलिस का डर पूरी तरह से निकल गया और आरोपी रिंकू दोबारा से उनके घर पहुंचा और शादी का दबाव बनाने लगा। शादी नहीं करने पर उनकी बेटी की चाकू से हत्या करने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद गुरुवार को उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
छात्रा ने किया संघर्ष, लोग बचाने आए तो उनपर भी चलाया चाकू 
हत्यारोपी से बचने के लिए दीपा ने संघर्ष किया। इस प्रयास में उसने आरोपी के कई वार अपने हाथ पर भी झेले। लोगों ने भी आरोपी को दबोचने की कोशिश की, लेकिन उन पर भी चाकू तान दिया, इसके बाद वह पीछे हट गए। 

4 of 7
आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
दीपा अपनी दस वर्षीय भांजी नंदनी के साथ बाजार की तरफ जा रही थी। तभी उनके पीछे से बाइक पर रिंकू आया और उसने बाइक को उनके आगे लगाकर रोक दिया। रिंकू ने सरेआम गर्दन व अन्य जगहों पर चाकू मारकर दीपा की हत्या कर दी। दीपा की भांजी नंदनी ने बताया कि जब रिंकू उसकी मौसी को चाकू मारने लगा तो उसने पहला चाकू गर्दन पर मारा। उसके बाद भी वह चाकू मारने लगा, लेकिन दीपा ने बचाव के लिए संघर्ष किया। जिससे उसके हाथ पर चाकू लग गया और उसका हाथ भी कई जगह से कट गया। इस तरह वहां दीपा गिर गई तो वहां लोग आए और रिंकू को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी तरफ भी चाकू चलाते हुए वहां से चला गया।
विज्ञापन

5 of 7
murder in up - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मौत से परिवार में मचा कोहराम
छात्रा दीपा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार में सात बहन है, जिनमें से छह की शादी हो चुकी है और दीपा की बहन का बेटा ही यहां रहता है। वहीं दीपा की मां काफी समय से बीमार रहती है और वह ज्यादातर चारपाई पर रहती है। अब दीपा ही परिवार का ध्यान रखती थी।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
बोला आरोपी, मुझे कोई पछतावा नहीं
आरोपी रिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही दीपा की चाकू मारकर हत्या की है। उसने कहा कि वह कई साल से दीपा को जानता था और उसे उसकी हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
छात्रा व उसके परिजनों पर युवक शादी कराने का दबाव बना रहा था। इसलिए ही युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला करके हत्या कर दी। उसके बाद वह खुद ही कोतवाली में पहुंच गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा किया गया है और अन्य परिजनों को तलाश किया जा रहा है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें