फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती हवाएं अभी और कराएंगी बारिश, आज फिर आंधी-पानी-ओले की चेतावनी

Fri, 13 Mar 2020 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शुक्रवार को 40 से 45 किलोमीटर की रफ्तार से चली तेज हवा, बारिश और ओलों की बौछार ने मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल दिया है। पछुआ हवाओं से जहां उमस बढ़ी है वहीं बाहर निकले लोगों को ठंड से कंपकंपी भी छूटी।

शुक्रवार तड़के तीन और चार बजे के बीच शुरू मौसमी उठापटक का यह सिलसिला गरज-चमक के साथ रूक-रुक कर हो रही बारिश के साथ शाम तक जारी रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज हवाओं संग बारिश होने और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

2 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बेमौसम की बरसात ही नहीं ओला वृष्टि से कई इलाकों में बर्फ के टुकड़ों की सफेद चादर बिछ गई। खेतों में फसलें लोट गईं। दलहनी और तिलहनी फसलों के साथ आलू और गेहूं की फसल को ओले गिरने से नुकसान हुआ है। बारिश के दौरान बिजली कड़कने से लोग सहमे रहे।
विज्ञापन

3 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मुट्ठीगंज के गऊघाट इलाके में बिजली गिरने से अफवाह से पहले तो लोग सहमे फिर झुंड में प्रभावित स्थल खोजते रहे। शहर की सड़कों पर भोर से लगा पानी दोपहर तक सूखा लेकिन शाम कोई बारिश से किचकिच हो गई। कहीं फिसलन तो कहीं कीचड़ फैलने से लोगों को परेशानी हुई। 

4 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दिन में पारा लुढ़का, रात में उमस संग गर्मी

बदले मौसम में दिन का अधिकतम तापमान 24 घंटे में तेज बारिश के बाद भी करीब चार डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़कर 19.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यही नहीं वातावरण में नमी का न्यूनतम स्तर17 प्रतिशत बढ़कर 54 से 70 तो अधिकतम आर्द्रता सौ फीसदी ही रही। हवाओं की तेज रफ्तार मौसम बदलने का कारण बनी। 40 से 45 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं संग 16.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन

5 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अभी 16 तक नरम गरम रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी बारिश की संभावना है। चेतावनी में कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी साथ ही गरज-चमक के साथ पानी बरसने के भी आसार हैं। कुछ इलाकों में आंधी-पानी संग ओला वृष्टि के आसार हैं। पूर्वानुमान है कि 16 मार्च तक नरम गरम मौसम बना रहेगा। धूप-छांव के बीच बादल धमाचौकड़ी मचाएंगे। कभी तेज बारिश तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी ही मौसम में बदलाव का कारण बनेगी।
विज्ञापन

6 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चक्रवाती हवाएं कराएंगी अकारणीय वर्षा

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबित पछुआ विक्षोभ की सक्रियता का बल मिलने से कभी गर्मी-कभी ठंड और कभी अकारणीय बरसात का मौसम बना रहेगा। चक्रवाती हवाओं के कारण शनिवार को भी बारिश के साथ ओले पड़ने के आसार हैं। 16 तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 20 मार्च के बाद मौसम सामान्य होने के आसार हैं। इस बीच सुबह और शाम के तापमान में सामान्य से 2 से 4 डिग्री की कमी बनी रहेगी, जो ठंड का अहसास कराती रहेगी।
विज्ञापन

7 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अल्लापुर में भरा पानी,फजीहत

बेमौसम की करीब एक घंटे की हुई बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। जलभराव से निजात के कई प्रस्ताव अभी फाइलों में ही डंप है, जबकि हल्की बारिश ने जुलाई, अगस्त में होेने वाली परेशानी का एहसास करा दिया है। शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश से अल्लापुर के पटेल चौराह से डड़िया,  बजरंग चौराहा, मटियारा रोड, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम समेत कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया।
विज्ञापन

8 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
यह हाल तब था जब स्लूज गेट खुला था। इस दौरान पंप भी चलाए गए लेकिन लोगों को दो घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। नालों और नालियों में भरी सिल्ट के कारण हुए जलजमाव की शिकायत पर नगर निगम के अफसर या कर्मचारी नहीं पहुंचे। जोनल अधिकारी को अवकाश पर बताया गया, उनके मातहतों ने लोगों को जलजमाव से राहत दिलाने के लिए कोई प्रयास ही नहीं किया।

पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह के मुताबिक 80 फीट रोड पर आरसीसी नाले की जगह कम मोटाई का ह्यूम पाइप डालने से जलभराव की समस्या हुई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को बताया गया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

कई मोहल्लों में पानी नहीं मिला

अल्लापुर के मटियारा रोड, पटेल नगर, पंजाबी कालोनी आदि मोहल्लों में शुक्रवार को पानी की किल्लत रही। बांगड़ धर्मशाला के पास क्षतिग्रस्त पाइप लाइन बनवाने के बाद बिजली की कटौती जलापूर्ति पर भारी पड़ी। महाप्रबंधक जलकल हरिश्चंद्र बाल्मीकि के मुताबिक प्रभावित इलाकों में रात में जलापूर्ति बहाल करा दी गई है। जहां दिक्कत होगी वहां पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। 
 

प्रयागराज में कुदरत का कहर, पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें