prayagraj : महंत बलवीर गिरि।
- फोटो : prayagraj
बाघबंरी गद्दी मठ का संचालन अब अखाड़े की परानी नियमावली के तहत होगा। वर्षों पहले जिस एडवाइजरी बोर्ड को महंत नरेंद्र गिरि ने तोड़ दिया था, उसे अब नए सिरे से पुनर्जीवित किया गया है। इसके तहत नए महंत बलवीर गिरि अब निरंजनी अखाड़े के पांच सदस्यीय सुपरवाइजरी बोर्ड की निगरानी में काम करेंगे। महंत की हैसियत सिर्फ प्रबंधक की होगी। नए निर्णयों के तहत महंत अब मठ से जुड़ी संपत्तियों की देखरेख कर सकेंगे, लेकिन उसे बेचने का अधिकार नहीं होगा।