फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को छुड़ाने के लिए किन्नरों से भिड़ गई महिला, बीचबचाव में छूटा पुलिस का पसीना

Sat, 16 Dec 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बाह (आगरा)
विज्ञापन
1 of 6
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में गुरुवार की सुबह बाह हाईवे पर थाने के सामने अपने पति को मुक्त कराने के लिए एक महिला किन्नरों से भिड़ गई। जमकर खींचतान हुई और लात-घूंसे चले। 
विज्ञापन

2 of 6
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
मामले को शांत कराने में पुलिस का पसीना छूट गया। किन्नरों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया। इससे जाम के हालात पैदा हो गये। इस मामले में तीन किन्नरों समेत छह लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
बाह के बिजौली गांव की मंजू का पति विजय जरार के किन्नरों के साथ रहता है। बधाई में ढोलक बजाने का काम करता है। मंजू विजय को किन्नरों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए कई बार शिकायत भी कर चुकी है। 

4 of 6
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह थाने के सामने किन्नरों के साथ अपने पति को देखकर मंजू उनसे भिड़ गई। किन्नरों से उसकी जमकर खींचतान हुई और लात-घूंसे चले। पुलिस ने किन्नरों और महिला को कड़ी मसक्कत के बाद अलग कराया। इसके बाद किन्नरों ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
वहां पर भी महिला उनसे भिड़ गई। बवाल की स्थिति पैदा होने पर अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किन्नर वर्षा, राखी, मनोरमा के साथ फरैरा के चालक नेत्रपाल, जरार के रजत, मंजू और उसके पति विजय का शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम अरुण कुमार यादव ने किन्नरों समेत छह को जेल भेज दिया। जबकि मंजू को उसके छोटे बच्चों के कारण जमानत दे दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें