फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनुपरी: नदी में डूबे बच्चे ने पड़ोसी गांव में लिया जन्म, पिछले जन्म की बातें जानकार ग्रामीण हैरान

Sat, 21 Aug 2021 12:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
पुनर्जन्म का दावा करने वाला बालक चंद्रवीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के गांव नगला सलेही में एक आठ वर्षीय बालक द्वारा पुनर्जन्म की बातें बताईं गईं। गांव निवासी एक दंपती को अपना माता पिता बताया गया। इस घटना को लेकर अभी भी ग्रामीणों में उत्सुकता देखी गई। गांव नगला सलेही निवासी प्रमोद कुमार के 13 वर्षीय पुत्र की वर्ष 2013 में नदी में डूबने से मौत हो गई थी। गुरुवार को एक आठ वर्षीय बालक अपने पिता रामनरेश निवासी नगला अमर सिंह के साथ घर आया। उसने प्रमोद को पिता और उनकी पत्नी को मां कह कर बुलाया। इसके बाद पुनर्जन्म में उनका बेटा रोहित होने की बात कही। उन्हें बताया कि नहाते समय नहर में डूब कर उसकी मौत हो गई थी। इस बीच उसने अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी पहचान कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। विद्यालय जाकर अपने बैठने वाली कक्षा के बारे में भी बताया था।
विज्ञापन

2 of 5
पुनर्जन्म का दावा करने वाला बालक - फोटो : अमर उजाला
पुनर्जन्म की बातों का ये सिलसिला दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों में बालक द्वारा बताई गई बातों को जानने की उत्सुकता रही। प्रमोद के घर पर ग्रामीणों का आने जाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

3 of 5
चंद्रवीर ने प्रमोद कुमार को बताया अपना पिता - फोटो : अमर उजाला
प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके पुत्र रोहित की 13 वर्ष की उम्र में वर्ष 2013 में नहर में डूबने से मौत हो गई थी। उनके इकलौते बेटे की मौत के बाद वह बेटी के सहारे ही जीवन बिता रहे थे। उनका बेटा माध्यमिक विद्यालय सलेही में पढ़ता था। आसपास के लोग भी बच्चे की पुनर्जन्म की बातें सुनकर हैरान थे। उसने जो कुछ भी बताया, ग्रामीणों के अनुसार वो सब सही है।

 

4 of 5
चंद्रवीर ने प्रमोद कुमार को बताया अपना पिता - फोटो : अमर उजाला
नगला अमर सिंह निवासी रामनरेश ने बताया कि जब वह चार साल का था तभी से ही वह घर से बाहर निकलने की कोशिश करता था। लोग उसे मजाक में परेशान करते तो वह अपने घर जाने की बात कहने लगता था। रामनरेश ने बताया कि पिछले दिनों वह बुढ़र्रा में बाल कटवाने गए जहां प्रमोद से मुलाकात हो गई। तब उन्होंने रोहित और चंद्रवीर के पुनर्जन्म का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्जन्म की कहानी को लेकर अब गांव में चर्चाएं चलने लगी हैं। चंद्रवीर की मां का कहना है कि वे अपने बेटे को किसी को नहीं सौंपेंगी। हां चंद्रवीर अपने पुराने मां-बाप के घर कभी भी आ जा सकता है।

संबंधित खबर : हैरतअंगेज: पुनर्जन्म की यादें लेकर 'अपने' घर पहुंचा लड़का, मौत का कारण बताया तो छलक पड़ीं मां-बाप की आंखें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें