आगरा में सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा हत्याकांड के आरोपियों अजय उर्फ डकैत और उसकी पत्नी मोना से पुलिस रिमांड पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल बरामद कर ली गई। सब्बल आरोपी अजय किराये पर लेकर आया था। पुलिस ने दुकानदार से भी पूछताछ की। इसके अलावा लूटी गई घड़ी, एटीएम कार्ड, पासबुक के अलावा बाइक भी मिल गई। ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा की दो अगस्त को हत्या की गई थी। उनकी लाश ट्रांसपोर्ट नगर की झाड़ियों में मिली। पुलिस ने गांधी नगर निवासी मोना और उसके पति अजय उर्फ डकैत को जेल भेजा था। बुधवार को दोनों को कोर्ट के आदेश पर 32 घंटे की रिमांड पर लिया था। उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद मध्य प्रदेश के कटनी तक लेकर गई।