फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood In Ganga: पहाड़ों की बारिश ने बढ़ाई गंगा किनारे गांवों की चिंता, सिंचाई विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 16 Aug 2020 11:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • बांधों से टकराई धार
  • 163,85 सेंटीमीटर के निशान तक बढ़ा पानी
  • सिंचाई विभाग और प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन
1 of 7
गंगा का पटियाली इलाके का कादरगंज गंगा ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से पानी बढ़ रहा है। फिलहाल कछला पुल पर नदी का जल स्तर 163,85 सेंटीमीटर के निशान पर है। मध्यम फ्लड को लेकर सिंचाई विभाग ने अलर्ट कर दिया है। बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा की धार अब कादरगंज, मिहौला सहित अन्य बांधों से जा टकरा रही है जिससे किसान चिंतित हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
बैराजों पर पानी का दबाव बढ़ने के कारण पानी अब कछला गंगानदी में तेजी के साथ छेड़ा जा रहा है। जिससे कछला गंगा नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। गुरुवार से ही नदी में बढ़ते जल स्तर के कारण लो फ्लड हो गया। रविबार को मध्यम फ्लड के हालात बने हुए है। रविवार सुबह एक लाख 78 हजार क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया। जिससे मध्यम फ्लड के हालात बने। बाढ़ के हालातें के मद्देनजर तराई क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बनी हुई हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
जलस्तर बढ़ने के कारण कटान रोकने को किए उपाए - फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग ने निगरानी बढ़ाई है। सिंचाई विभाग की टीमें गंगा नदी के किनारे बाढ़ की स्थिति देख रहे हैं। बढ़ता जलस्तर गंगा की धार को बांधों तक ले पहुंचा है। यह धार फसली भूमि की ओर आबादी के मुहाने तक बढ़ती नजर आ रही है। तमाम निचले इलाके खासकर खादर के खेतों में पानी भर गया है। 

ये भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विशेष: बटेश्वर में वीरान पड़ा है अटलजी की यादों का आंगन, तस्वीरें...

 

4 of 7
जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
खादर इलाके के कई मार्ग भी बाढ़ के पानी से जलमग्न है। सिंचाई विभाग ने आशंका जताई है कि इसी तरह जलस्तर बढ़ा रहेगा। क्योंकि पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
खेतों में भरे पानी को रोकने का उपाए करते किसान - फोटो : अमर उजाला
नहर-नदियां भी उफान पर 
बैरोजों के पानी के दबाव के कारण नहर ओर काली नदी भी उफान पर चल रही है। वैसे तो कासगंज सिंचाई विभाग के अधीन नहरों में सिर्फ गोरहा नहर है, जिसमें 1100 क्यूसेक पानी की क्षमता है, जिसमें क्षमता के अनुसार पूरा पानी छोड़ा जा चुका है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कादरगंज गंगा ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
कछला पुल का गेज 
163,85 मीटर कछला पुल पर गुरुवार का जलस्तर, 17,8042 क्यूसेक पानी का नरौरा बैराज से डिस्चार्ज 

यह होती है बाढ़ की स्थिति 
30 हजार से एक लाख क्यूसेक तक ऑर्डीनरी फ्लड, एक लाख से 1.5 लाख तक लो फ्लड, 1.5 लाख से 2.5 लाख तक मीडियम फ्लड , 2.5 लाख से 3.0 लाख क्यूसेक तक डेंजर फ्लड,  3.0 लाख से अधिक पर हाई फ्लड।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण मध्यम फ्लड हो गया है। सिंचाई विभाग की टीमें पूरी तरह निगरानी में लगी हैं। अधिकारी नजर बनाएं है, अभी स्थिति नियंत्रण में है। सभी उपाय कर लिए गए हैं। अजय कुमार श्रीवास्ताव , अपर जिलाधिकारी कासगंज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें