फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2020: एक साथ, एक समय पर गूंजा राष्ट्रगान, अमर उजाला संग बोले लोग- मां तुझे प्रणाम

Sun, 16 Aug 2020 09:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
जन-जन का अभियान बन चुके 'मां तुझे प्रणाम' के तहत ताजनगरी ने कोरोना काल में एक साथ, एक वक्त पर राष्ट्रगान करने का इतिहास रचा। शनिवार सुबह 10 बजते ही जो जहां पर था, वो राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़ा हो गया। कॉलोनियों में, घर के आंगन में, छतों पर लोगों ने परिवार के साथ राष्ट्रगान किया। 52 सेकंड तक शहर से देहात तक 'जन-गण-मन' गूंजता रहा। इस दौरान लोगों ने प्रशासन की गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा। 
विज्ञापन

2 of 8
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण स्वतंत्रता दिवस पर इस बार मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफार्म पर किए जा रहे हैं। इनमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आगरा विकास मंच, सेवा आगरा, संकल्प, भारत विकास परिषद सहित तमाम संस्थाओं ने हर वर्ष की भांति इस बार भी चौराहों को भव्य रूप से सजाया। सभी कार्यक्रमों के मुख्य सहयोगी आगरा नगर निगम और एलआईसी ऑफ इंडिया हैं। इसमें एफमैक, स्टोनमेन और सफेदी डिटर्जेंट का भी सहयोग है।
विज्ञापन

3 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: सेल्फी प्वाइंट पर हुआ ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल एक कठिन वक्त है। महामारी ने कई चुनौतियां पैदा की हैं। सामाजिक दूरी जरूरत बन गई है। इस दूरी के बीच आजादी के जश्न का उल्लास बनाए रखने को अमर उजाला की एक साथ राष्ट्रगान की पहल को शहर के गण्यमान्य लोगों ने सराहा। शनिवार सुबह ठीक 10 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में पूरा शहर खड़ा हो उठा। सभी एक साथ, एक वक्त पर देशभक्ति के जज्बात जाहिर किए। 

4 of 8
सेल्फी प्वाइंट पर लहराता तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
अजीत नगर चौराहा स्थित सेल्फी प्वाइंट पर जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड प्रथम) राकेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। यह चौराहा उन चुनिंदा स्थलों में से एक है, जहां हर रोज तिरंगा फहराया जाता है। अमर उजाला के अभियान 'मां तुझे प्रणाम' से प्रेरित होकर 26 जनवरी 2018 को इस अनूठी परंपरा की शुरुआत हुई। कोरोना काल में भी यह जज्बा बरकरार है। 
विज्ञापन

5 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: परिवार संग छत पर किया राष्ट्रगान - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बड़े-बुजुर्ग, युवा, बच्चे और महिलाएं सभी ने राष्ट्रगान किया। यमुनापार इलाके में मां तुझे प्रणाम के तहत लोगों ने घर की छतों पर तिरंगा फहराया। इसके बाद ठीक 10 बजे राष्ट्रगान गाया। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए गोल घेरे बनाए गए। 
विज्ञापन

6 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम के तहत ट्रांस यमुना कॉलोनी में लोगों ने राष्ट्रगान किया। कैलाश मंदिर के पीछे कार्यक्रम हुआ। इस दौरान युवाओं में उत्साह रहा। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। सभी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आजादी का जश्न मनाया। 
विज्ञापन

7 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 6 डी में राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर ज्वाला शरण राठौर, राकेश गर्ग अलमारी वाले, दीपू सारस्वत, नवल कुमार शर्मा, राजेश राठौर, लाला पचौरी, टिंकू कुमार, स्वप्निल मित्तल, देव अग्रवाल आदि अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

8 of 8
स्वतंत्रता दिवस 2020: मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम के तहत ट्रांस यमुना कॉलोनी में शिव शक्ति महिला मंडल की सदस्यों ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें