आगरा में फतेहाबाद रोड के सेल्फी पॉइंट से निकले तिरंगा रोड शो में देशभक्ति का जज्बा एक बार फिर लोगों में दिखा। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में रविवार को आयोजन का दूसरा दिन रहा। एक किलोमीटर लंबे तिरंगे को स्कूलों के करीब 1000 बच्चों ने पूरी मुस्तैदी से करीब दो घंटे तक थामे रखा। वंदेमातरम, भारत माता की जय के उद्घोष ने रोड शो देखने पहुंचे लोगों में भी जोश भर दिया। ताज के पार्श्व में करीब 3 किलोमीटर तक तिरंगा पूरे जोश-खरोश से लहराया। वहीं विदेशी पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल का वीडियो बनाया।
अमर उजाला के अभिनव अभियान में सहयोगी आगरा विकास मंच ने तिरंगा रोड शो की अगुवाई की और एक किलोमीटर लंबा तिरंगा तैयार कराया। इतने लंबे तिरंगे को बाल भवन स्कूल, ब्राइट बाल पब्लिक स्कूल आदि के विद्यार्थी अपने हाथों में थामे रहे। तिरंगा रोड शो शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल के पूर्वी गेट पहुंची। यहां से लौटकर शिल्पग्राम में विराम लिया।
विज्ञापन
2 of 6
Tiranga Yatra
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि यह पल यादगार हो गया है। अमर उजाला के साथ मिलकर मंच ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ पहली बार आजादी का जश्न मनाया है। मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन और महामंत्री सुशील जैन ने कहा कि मां तुझे प्रणाम का सालों पुराना सफर हर साल आजादी के आंदोलन की यादों को युवा दिलों में जिंदा करता है।
विज्ञापन
3 of 6
Tiranga Yatra
- फोटो : अमर उजाला
राजकोट में तैयार हुआ तिरंगा
मंच के कार्यकारिणी सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया कि गुजरात के राजकोट में 1 किमी लंबा तिरंगा तैयार कराया गया। इसे बनाने में 20 दिन लगा। तिरंगे की चौड़ाई 1 मीटर रही।
4 of 6
Tiranga Yatra
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया के कई देशों में देखा गया लाइव
ताज के पार्श्व से भारत की आजादी के जश्न को याद करते हुए निकली तिरंगा यात्रा का स्कॉटलैंड, फ्रांस, न्यूजीलैंड, जापान, अमेरिका, कनाडा, अर्जेंटीना, श्रीलंका आदि देशों में लाइव प्रसारण देखा गया। शिल्पग्राम के पास तिरंगा यात्रा पहुंचने पर पर्यटक फिलिप्स जॉर्जन ने हाथों में तिरंगा थामे बच्चों का लाइव वीडियो अपने देश स्कॉटलैंड में परिजनों को दिखाया। जॉर्जन ने कहा कि देश के प्रति बच्चों का समर्पण अद्भुत लगा। अमेरिकी पर्यटक एल्सपेथ जोंस और फ्रांसिसी पर्यटक एजोबेल ने अपने परिजन को भारत की स्वतंत्रता के जश्न का लाइव दिखाया।
विज्ञापन
5 of 6
Tiranga Yatra
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगे का इकबाल रहा बुलंद
बाल भारती स्कूल के सुनील दिवाकर का कहना था कि काफी थकान थी, पर तिरंगा देखकर भुजाएं बलशाली हो जाती थीं। कंगना ने कहा कि जब-जब कदमों में थकान लगी, तब-तब तिरंगा जोश भरता रहा।
देशभक्ति गीतों पर नाचे लोग
भजन गायक महेंद्र जैन के गाए देशभक्ति गीतों ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। मेरा रंग दे बसंती चोला..., दिल दिया है, जान भी देंगे, ए वतन तेरे लिए... आदि गीतों पर कई लोगों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया।
आगरा विकास मंच के आशीष जैन, दीपक जैन, महेंद्र जैन, संदेश जैन, ध्रुव जैन, राकेश जैन, डॉ. अरुण जैन, प्रदीप तिवारी, प्रशांत मिश्रा, अजीत जैन, संजय गुप्ता, ब्रज मोहन अग्रवाल, मनजीत, बालक भवन स्कूल की निदेशक निधि पाराशर शुक्ला, सोनिया पाराशर, मानसी, भावना, शिवानी, सुमित सागर, संध्या, प्रकाश पाराशर, बुलबुल, तनु, शिवानी, ताज सुरक्षा प्रभारी उदित नयन सिंह, पर्यटन थाने की प्रभारी रीना चौधरी आदि मौजूद रहे।
देसी-विदेशी पर्यटकों ने ली सेल्फी
तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों और युवाओं में एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। विदेशी पर्यटक भी इस होड़ का हिस्सा बने। देसी-विदेशी पर्यटक कई बार रैली के सामने आकर इस पल को कैमरे में हमेशा के लिए कैद करते रहे।