फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास, वीरों की शान से गुलजार रही सुबह

Sat, 12 Aug 2023 08:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत आयोजित देशभक्ति गीत और नाटकों में शहीदों की शहादत का इतिहास दिखा। शूरवीरों की शान से यहां की सुबह गुलजार रही। 
विज्ञापन
1 of 5
Agra News: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित कॉसमास माल की शनिवार की सुबह काफी खास रही। देश के शूरवीरों का इतिहास जब स्कूली विद्यर्थियों ने मंच पर जीवित किया, तो आजाद भारत की युवा पीढ़ी में अंग्रेजों की दमनदारी नीति के खिलाफ गुस्सा एक बार फिर दिखाई दिया।

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई तिरंगा वाहन रैली माल पहुंची थी। यहां आयोजित किए गए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिवालिक पब्लिक स्कूल, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल और सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक सुबह को शानदार और यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ेंः- Etah: 'झोलाछाप के इलाज से किशोर हो गया दिव्यांग, पैर ने काम करना किया बंद' मां की शिकायत पर टीम ने की जांच
विज्ञापन

2 of 5
Agra News: कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए अशोक ऑटो सेल्स की प्रबंध निदेशक डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि देशभक्ति के गीतों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने दिल और दिमाग में उन लम्हों को जीवंत कर दिया, जब आजादी के मतवाले सड़कों पर स्वतंत्र भारत की इबारत लिखने उतरे होंगे।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: प्रेमी के साथ फुर्र हुई युवती, मां के जेवर सहित घर का लेंटर डलवाने को रखे पैसे भी ले गई
विज्ञापन

3 of 5
Agra News: गीत प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

मेरा रंग के बसंती चोला, दिल दिया है, जान भी देंगे, ए वतन तेरे लिए.., मेरे देश की धरती सोना उगले.., ए मेरे वतन के लोगों., दिल दिया है जहां भी देंगे, ए वतन तेरे लिए जैसे देशभक्ति गीतों की मंचीय प्रस्तुति ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण शर्मा ने किया। इस दौरान राम मोहन कपूर, अभिषेक गुलाटी, संदीप पाहुजा, रोहित कत्याल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- UP News: सुहेलदेव एक्सप्रेस में एसी खराब होने पर यात्रियों का हंगामा, टीटीई को बंधक बनाकर शौचालय में किया बंद
 

4 of 5
Agra News: देशभक्ति गीत पर झूमते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

मेहनत सफल हुई

देशभक्ति के गाने पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर काफी अच्छा लग रहा है। स्कूल में काफी दिनों से प्रेक्टिस कर रह था। मेरी मेहनत सफल हो गई। -कमल सैनी, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल

मुझे गर्व है

मुझे गर्व है कि मैं 77वें स्वतंत्रता दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनी हूं। यह किसी भी विद्यार्थी के लिए गौरवपूर्ण क्षण से कम नहीं है। -वंशिका, शिवालिक पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Agra News: नाटक प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

नाटक जनगणमन का उद्घोष ने खूब बटोरी तालियां

नटरांजलि थियेटर ऑफ आर्ट्स और सचदेवा मिलेनियम स्कूल की ओर से आयोजित किए गए नाटक जनगणमन का उद्घोष का मंचन ने काफी तालियां बटोरीं। नटरांजलि की निर्देशक अलका सिंह के निर्देशन में लेखक आशुतोष द्विवेदी के लिखे नाटक के प्रभावपूर्ण मंचन के साथ सांस्कृतिक उत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें