फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है अस्मिता, जिसके बारे में सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटा रही यूपी पुलिस

Sat, 11 Jul 2020 07:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार कोख के सौदागरों की सरगना नेपाल की अस्मिता की पहचान आगरा पुलिस ने कर ली है। फेसबुक प्रोफाइल से उसकी फोटो मिल गई है। अब सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वो नेपाल में किस जिले की रहने वाली है? यह पता किया जा रहा है। इधर, स्थानीय सरगना नीलम के संपर्क में दिल्ली और फरीदाबाद के चिकित्सकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 


संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
 
विज्ञापन

2 of 6
कोख के सौदागर गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
19 जून को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने दो गाड़ियों में बच्चों की तस्करी करने वाले पांच लोगों को पकड़ा था। इनमें फरीदाबाद की सरगना नीलम और रूबी थी। तीन युवक और थे, जो बच्चों और महिलाओं को कार से ले जाने का काम करते थे। 


संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

3 of 6
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में नीलम को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उसने बताया था कि दिल्ली की डॉ. नेहा और एजेंट मीना के साथ सरोगेसी के धंधे की शुरूआत की थी। उसके संपर्क में कई महिलाएं आ गई थीं। इससे वो यह धंधा करने में लगी थी। उसने नेपाल की मुख्य सरगना अस्मिता के बारे में भी कई जानकारी दी थीं। नीलम ने उसकी फेसबुक आईडी बताई थी। 



संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली

4 of 6
कोख के सौदागर गैंग की सरगना नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्मिता की फेसबुक आईडी को चेक किया गया। इसमें अस्मिता ने ज्यादा जानकारी नहीं डाली है। उसका नेपाल का पता लिखा है, लेकिन यह फर्जी भी हो सकता है। उसने कुछ दिन पहले से ही फेसबुक अपडेट करना बंद कर दिया है। इस कारण पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। हालांकि सर्विलांस की टीम को लगा दिया है। जरूरत पड़ने पर नेपाल पुलिस की भी मदद ली जाएगी। 


संबंधित खबर- कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी राहुल आनंद और गिरोह की सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की एक टीम को सिलीगुड़ी भेजा जाएगा। नीलम का सहयोगी राहुल बच्चों को सिलीगुड़ी तक ले जाता था। यहां से बच्चों को नेपाल में बेच दिया जाता था। पुलिस को नीलम से पूछताछ में यह पता चला था। पुलिस सिलीगुड़ी में सक्रिय अस्मिता के एजेंट के बारे में पता करेगी। 


संबंधित खबर: कोख के सौदागर: सरगना नीलम का साथी गिरफ्तार, गायब बच्चों को लेकर हुआ यह खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कस्टडी रिमांड पर नीलम ने दिल्ली की डॉ. नेहा और एजेंट मीना का नाम लिया था। पांच दिन बाद भी इन दोनों का पता नहीं चल सका है। डॉक्टर ने दूसरी जगह पर क्लीनिक खोल लिया था। वहीं मीना भी घर छोड़कर फरार हो गई है। पुलिस की एक टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। अभी और चिकित्सकों के संपर्क में होने की जानकारी मिली है। उनके बारे में भी पड़ताल की जा रही है।


संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें