मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आक्रामक अंदाज में चुनावी तैयारियों में जुट जाने की बात कही। उन्होंने कहा, तैयारी ऐसे करो कि विपक्ष को अपनी पराजय नजर आने लगे। सरकार ने जो कीर्तिमान बनाए हैं उन्हें घर-घर तक पहुंचाओ। सीएम योगी ने कहा, हमें एकजुटता के साथ चुनाव लड़ना होगा। जनता के बीच में जाकर विपक्ष को बेनकाब करना होगा। उन्होंने कहा, जनता को बताएं कि जब हम दूसरी लहर में काम कर रहे थे तब विपक्ष घरों में सोया हुआ था। उन्होंने विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने के लिए आक्रामक प्रचार का मंत्र दिया। योगी ने कहा, कोरोना काल में बहुत से ऐसे काम भी हुए हैं जिनके बारे में लोगों को नहीं पता। उन्होंने इंग्लैंड के संक्रमित दंपती की कहानी सुनाई। जिसे एंबुलेंस की मदद से लखनऊ से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
2 of 8
संगठनात्मक बैठक में मौजूद भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। 33 नए मेडिकल कॉलेज तैयार हो रहे हैं। वहीं सीएम के सामने ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन को अधिक महत्व देने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता की पहचान संगठन से है। समाज में हर जगह उन्हें संगठन की वजह से ही सम्मान मिलता है। उनका मान-सम्मान सदैव सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
3 of 8
आगरा में भाजपा की बैठक के दौरान नेतागण
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 11 बजे दो विमानों से खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे जेपी नड्डा और योगी सीधे फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में पहुंचे। दोपहर तीन बजे तक दो सत्रों में बैठक हुई। पहले सत्र में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और स्वतंत्र देव सिंह के अलावा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह समेत 28 कार्य समिति सदस्य, 19 जिलाध्यक्ष और सात मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुए। सत्र का आरंभ पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
4 of 8
भाजपा की बैठक में मौजूद नेता
- फोटो : अमर उजाला
संगठन में नई उर्जा का संचार
भाजपा की संगठनात्मक दृष्टि से ब्रज में 19 जिले शामिल हैं। जिनमें 67 विधान सभा सीट हैं। 2017 में भाजपा को 57 सीटें मिलीं हैं। इस एतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती से जूझ रहे ब्रज क्षेत्र संगठन में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई ऊर्जा का संचार कर गए। दोनों सत्र में उन्होंने पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को ब्रज का राजनीतिक महत्व समझाया। ब्रज को केसरिया किला बताया। ब्रज के 50 से अधिक विधायक, सांसद व मंत्रियों के साथ जेपी नड्डा ने एक-एक सीधा संवाद किया। फिर उन्हें संगठन को महत्व देने का पाठ पढ़ाते हुए संगठन व सरकार के बीच सेतु की तरह काम करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, मंत्री जयवीर सिंह व विधायकगण शामिल रहे।
विज्ञापन
5 of 8
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक, मंत्रियों और सांसदों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि अहंकार में नहीं रहें और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दें। कार्यकर्ता सर्वोच्च है। होटल ताज विलास में एक घंटे की देरी से शुरू हुई दूसरे सत्र की बैठक में पार्टी अध्यक्ष ने मंत्रियों और विधायकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि अहंकार छोड़कर कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाएं। बूथ कमेटी से जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाएं। अगर किसी कारण से पार्टी के कार्यकर्ता या पूर्व पदाधिकारी नाराज हैं तो उनकी नाराजगी को दूर करें। कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता सर्वोच्च है, उसकी अनदेखी आपको नुकसान पहुंचाएगी।
विज्ञापन
6 of 8
बैठक में सीएम योगी, जेपी नड्डा व अन्य पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ देश और प्रदेश के करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने मुफ्त गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, वैक्सीन जैसे कार्य गिनाते हुए बताया कि जनप्रतिनिधि इनके लाभार्थियों तक पहुंचें। उनसे संपर्क करें, अपनी छवि को समाज सेवा से निखारें। समाज सेवा से होकर ही राजनीति का रास्ता निकलता है। जब तक जनता और कार्यकर्ता की कसौटी पर खरे नहीं उतरेंगे तब तक चुनाव नहीं जीत सकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विभिन्न योजनाओं में दिए जा रहे लाभों की जानकारी दी। कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
7 of 8
भाजपा की बैठक के दौरान नेता
- फोटो : अमर उजाला
खड़े होकर लिया सबका परिचय
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सबसे पहले विधायक व मंत्रियों से परिचय देने को कहा। इस पर सभी ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया। उन्होंने इस दौरान विधायक और मंत्रियों से उनके क्षेत्र में कार्यों के बारे भी जानकारी ली। बैठक में आगरा के सभी विधायक, मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और ब्रज क्षेत्र के अन्य विधायक व मंत्री मौजूद रहे।
भाजपा की बैठक में चिकित्सक और नेता
- फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह के लिए 200 से अधिक डॉक्टरों को निमंत्रण भेजे जाने का दावा किया गया था लेकिन कम चिकित्सक ही कार्यक्रम में पहुंचे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता को मंच पर जगह मिली। अन्य चिकित्सक पहली दर्शक पंक्ति में बैठ गए। इसके बाद तमाम कुर्सियां खाली रह गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाकर कुर्सियों पर बैठाया गया। फिर भी पीछे की दो पंक्तियां खाली रहती देख आसपास के क्षेत्रीय लोगों को बुला लिया गया।