बुधवार को आगरा की हवा दिल्ली और फरीदाबाद जैसे शहरों से ज्यादा जहरीली रही। देश में प्रदूषित शहरों की टॉप 10 सूची में फिरोजाबाद 8 वें और आगरा 9 वें नंबर पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में बुधवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 383 रहा, जो मंगलवार के मुकाबले कम रहा। ताजनगरी की हवा बहुत खराब श्रेणी में है। दिल्ली और एनसीआर के शहर फरीदाबाद में आगरा से कम प्रदूषण दर्ज किया गया, जबकि ताजनगरी में सबसे ज्यादा प्रदूषण ताजमहल के 500 मीटर दायरे में बने शाहजहां पार्क में दर्ज किया गया। टी टी जेड अथॉरिटी के कागजी दावों के उलट ताज के पास ही धूल के गुबार उड़ते रहे।
विज्ञापन
2 of 6
आगरा: छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
ताज से कम नहीं हो रहा प्रदूषण
दिवाली से बिगड़ी हवा की सेहत में बुधवार को दयालबाग, शास्त्रीपुरम, संजय प्लेस में तो मामूली सुधार देखने को मिला। हालांकि शहर की हवा अब भी बहुत खराब स्थिति में है, लेकिन ताजमहल पर अब भी गंभीर श्रेणी में हवा की गुणवत्ता बरकरार है। ताजमहल पर बेहद सूक्ष्म कण 2.5 कणों की मात्रा 483 दर्ज की गई जो सामान्य से 8 गुना ज्यादा है। ताज के उत्तरी दरवाजे की ओर आगरा मेट्रो पीएसी मैदान पर शेड का निर्माण करा रहा है, जबकि फतेहाबाद रोड पर पिलर और स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। ताजमहल पर डीजल और पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध के बाद भी कार्बन मोनोक्साइड की अधिकतम मात्रा सामान्य से 41 गुना से ज्यादा 165 पर दर्ज की गई है। धूल कण पीएम 10 कणों की मात्रा भी 500 के खतरनाक स्तर को पार कर गई।
विज्ञापन
3 of 6
आगरा की सड़कों पर उड़ती धूल
- फोटो : अमर उजाला
टॉप 10 प्रदूषित शहरों में आगरा-फिरोजाबाद शामिल
शहर एक्यूआई
गाजियाबाद 428
पानीपत 417
हापुड़ 412
बुलंदशहर 411
कैथल 410
बागपत 409
जींद 407
फिरोजाबाद 400
आगरा 383
फरीदाबाद 380
ताजमहल के पास प्रदूषण ज्यादा होना बेहद खतरनाक स्थिति को बता रहा है कि ताज के पास निर्माण कार्यों में नियमों का पालन ठीक नहीं हो रहा। पूरे शहर के मुकाबले ताज पर प्रदूषण ज्यादा है, जबकि ताज के पास हरियाली, वाहनों पर प्रतिबंध के कारण कम होना चाहिए। यहां सख्त कार्रवाई की जरूरत है। कमल कुमार, प्रभारी सीपीसीबी लैब आगरा