फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: बिल्डर से खरीद रहे हैं फ्लैट, तो बाद की दिक्कतों से बचने के लिए पहले ही जान लें ये चार बातें

Fri, 08 Sep 2023 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्लैट खरीदते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। - फोटो : Amar Ujala
Flat Buying Tips: इस महंगाई भरे दौर में हर कोई किसी न किसी तरीके से पैसे बचाने में लगा हुआ है और ये सही भी है। कोई बैंक खाते में पैसे रखकर बचत करता है, तो कोई किसी योजना में निवेश कर देता है आदि। पर अमूमन लोग सबसे ज्यादा बचत अपना खुद का घर लेने के लिए करते हुए नजर आते हैं। पर जिस तरह से घरों की कीमत बढ़ रही है। इसलिए घर खरीद पाना हर किसी के लिए बेहद मुश्किल नजर आता है। ऐसे में लोग फ्लैट खरीदने की तरफ देखते हैं और इसके लिए वो या तो पैसे जोड़ते हैं या फिर लोन पर फ्लैट लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी बिल्डर से फ्लैट ले रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आपको फ्लैट खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फ्लैट खरीदते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। - फोटो : istock
फ्लैट खरीदने वाले इन बातों का ध्यान रखें:-

पहली बात
  • अगर आप कोई फ्लैट खरीद रहे हैं, तो कुछ बातों को पहले ही जान लें। वरना आपको बाद में कई दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे- जान लें कि ये फ्लैट जिस जमीन पर बना है, वो जमीन प्राधिकरण के अंतर्गत आती है या नहीं, फ्लैट को बनाते वक्त सभी नियमों का ध्यान रखा गया है या नहीं आदि।
विज्ञापन

3 of 5
फ्लैट खरीदते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। - फोटो : istock
दूसरी बात
  • आप जब भी कोई फ्लैट खरीदें, तो जरूर जान लें कि इसका पहला मालिक कौन है और ये फ्लैट पहले कितनी बार कितनी कीमत पर बिक चुका है। अगर आप देखेंगे, तो ये जानकारी आपको कागजातों में मिल जाएगी। इससे ये पता चलता है कि आप अभी जिससे ये फ्लैट खरीद रहे हैं वो सही व्यक्ति है या कोई आपके साथ ठगी करने का प्लान कर रहा है।

4 of 5
फ्लैट खरीदते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। - फोटो : istock
तीसरी बात
  • आप फ्लैट खरीद रहे हैं, तो उसके कागजातों जैसे- रजिस्टरी को पहले वेरिफाई करवा लें। पता करें कि ये कागजात असली हैं या फिर नकली। अगर आप ये काम पहले ही करवा लेंगे, तो इससे आप बाद की दिक्कतों में नहीं पड़ेंगे। कई जालसाज लोगों को फ्लैट के नकली पेपर बनाकर दे देते हैं और उनसे मोटी रकम लेकर उनको ठग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्लैट खरीदते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। - फोटो : istock
चौथी बात
  • अगर आप कोई फ्लैट लोन पर लेते हैं, तो वहां मौजूद डीलर आपको लोन कराकर देने की बात कहता है। पर जरा रुकिए यहां पर आपको ये चेक करना है कि वो जहां से लोन दिला रहा है, उसकी ब्याज दर क्या है? लोन दिलाने के बदले में वो कितना कमीशन ले रहा है? ये सब पहले ही जान लें। आप ऐसा भी कर सकते हैं कि खुद से बैंक में आवेदन करके होम लोन ले सकते हैं, इसमें आपको सही ब्याज दर पर और बिना ब्रोकर के ही मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें