फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द आने वाले हैं 17वीं किस्त के पैसे, ऐसे पता करें आपको मिलेगा लाभ या नहीं

Fri, 14 Jun 2024 11:25 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। अब तक सरकार कुल 16 किस्तों के पैसों को जारी कर चुकी है। 16वीं किस्त को जारी हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। वहीं अब देश के किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर सकती है?
विज्ञापन

2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार जून के आखिरी सप्ताह में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस बारे में पता करना चाहते हैं कि आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? इस बारे में पता करने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 

Water Tank: गर्मी में टंकी से नहीं आएगा खौलता हुआ पानी, सिर्फ करने होंगे ये काम

4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन ओपन हो जाएगी। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है। 

SSY: बिटिया की शादी और पढ़ाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे करें निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। यह करने के बाद आप आसानी से अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। 

PM Kisan Yojana: मोदी 3.0 सरकार का बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें