LIC Saral Pension Yojana: रिटायर होने के बाद कार्यरत लोगों के नियमित आय का स्त्रोत बंद हो जाता है। इसलिए रिटायरमेंट के बाद के खर्चों के लिए एक फंड होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए लोग रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं, जिसका पेंशन भी हिस्सा है। देश के लोग निवेश के लिए एलआईसी को एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखते हैं। अलग-अलग वर्गों के लिए एलआईसी की तरफ कई स्कीम चलाई जा रही हैं।
एलआईसी की स्कीम्स भरोसेमंद होती हैं और इसके साथ ही इसमें निवेश करने के बाद रिटर्न भी काफी शानदार मिलता है। इसकी वजह से देशभर में लोग एलआईसी की स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं। एलआईसी की शानदार स्कीम में एलआईसी सरल पेंशन योजना शामिल है, जो एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी स्कीम है। इसमें आपको एक बार निवेश करना होता है। आइए हम आपको एलआईसी के इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं...