LIC Jeevan Utsav: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) समय-समय पर ग्राहकों के लिए नई-नई पॉलिसी पेश करती है। अब इस कड़ी में एलआईसी ने एक शानदार पॉलिसी पेश की है। यह एक नॉन पार्टिसिपेटिंग मनी बैक पॉलिसी है, जिसका नाम 'जीवन उत्सव' है। इस पॉलिसी में ग्राहकों को गारंटीड रिटर्न का वादा मिलता है।
'जीवन उत्सव' पॉलिसी एक नॉन पार्टिसिपेट, नॉन लिंक्ड, पर्सनल सेविंग और पूरी तरह एक बीमा योजना है। एलआईसी की इस पॉलिसी पर 10 फीसदी इनकम बेनिफिट मिलता है। इस पॉलिसी के तहत न्यूनतम बीमा राशि पांच लाख रुपये है। इसमें प्रीमियम भुगतान की समयसीमा पांच साल से लेकर 16 साल तक है। इसमें निवेश करने की न्यूमतम आयु पांच साल है, तो वहीं अधिकतम आयु सीमा 65 साल है। इस पॉलिसी में दो तरह से भुगतान किया जा सकता है। इसमें नियमित आय और फ्लेक्सी आय का लाभ मिलता है। इसमें आप किसी एक चुन सकते हैं और प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।