फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत अंडमान द्वीप समूह की सैर, मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Mon, 11 Dec 2023 02:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package For Andaman: अगर आप सर्दियों के सीजन में किसी शानदार जगहां पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अंडमान द्वीप समूह में घूमने का मौका मिल रहा है। अंडमान द्वीप समूह की खूबसूरती की चर्चा पूरे विश्व में होती है। अपनी प्राकृतिक विशेषताओं के कारण ये जगह दुनियाभर में चर्चित है। अंडमान द्वीप समूह सदाबहार उष्णकटिबंधीय वर्षा वन से आच्छादित है। यहां के सुंदर बीच किसी का भी मन मोह लें। इसकी यही खूबसूरती दुनियाभर से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। ऐसे में आपको अंडमान द्वीप समूह पर घूमने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ANDAMAN WITH BARATANG ISLAND AIR PACKAGE (EHA066) है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रातों और 7 दिन तक घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : Pixabay
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 को कोलकाता से हो रही है। पैकेज अंतर्गत आपको हैवलॉक और पोर्ट ब्लेयर घुमाया जाएगा। 

PM Kisan FPO Scheme: दो हजार रुपये की किस्त के अलावा किसानों को 15 लाख रुपये दे रही सरकार, ऐसे उठाएं लाभ

4 of 5
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रा करते समय आपको खाने-पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आपके रुकने के लिए होटल का भी बंदोबस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अगर आप अकेले यात्रा करने जा रहे हैं तो आपका कुल किराया 73,750 रुपये होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 52,210 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 50,835 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें