फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan FPO Scheme: दो हजार रुपये की किस्त के अलावा किसानों को 15 लाख रुपये दे रही सरकार, ऐसे उठाएं लाभ

Mon, 11 Dec 2023 12:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan FPO Scheme: देश में किसानों की आय में वृद्धि और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। आज के समय देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। वहीं आज हम आपको सरकार की एक और बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम पीएम एफपीओ योजना है। सरकार पीएम किसान एफपीओ योजना के अंतर्गत 11 किसानों के समूह फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को खेती किसानी से जुड़े बिजनेस को सेटअप करने के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
सरकार इस योजना के अंतर्गत किसानों को आत्मनिर्भर बननाकर उनकी आय में वृद्धि करना चाहती है। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को एक समूह (फार्मर प्रॉड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) बनाना होगा। आपके द्वारा जो संगठन बनाया जाएगा। उसमें कम से कम 11 किसानों का होना जरूरी है। 

UPI: अगर आप भी करते हैं यूपीआई से लेनदेन, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.enam.gov.in पर विजिट करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर FPO का पेज ओपन होगा। यहां से आप आसानी से स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें