जून का महीना चल रहा है। अल नीनो और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण देशभर में रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। देश के कई बड़े शहरों में तो पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। कई घरों में पंखे और कूलर को चलाने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इस कारण कई लोग अपने घरों में एसी को लगवा रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि एसी, कूलर और पंखा चलाने के बाद काफी ज्यादा बिजली बिल लोगों का आ रहा है। हर महीने आने वाले ज्यादा बिजली बिल का बुरा असर लोगों के जेब पर पड़ता है। अगर आप भी हर महीने आने वाले ज्यादा बिजली बिल की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिजली की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं -