Registry: घर खरीदना हम सब का सपना होता है। ऐसे में कई लोग काफी पहले से अपने पैसों की बचत करने लगते हैं। कई सालों की मेहनत के बाद जब लोगों के पास पैसे इकट्ठा हो जाते हैं उसके बाद वे अपनी पसंद का घर या जमीन खरीदते हैं। हालांकि, घर या जमीन खरीदने के लिए लोगों को रजिस्ट्री करानी जरूरी होती है। इसके अलावा प्रॉपर्टी खरीदने के बाद उसका दाखिल खारिज कराना भी जरूरी होता है। यह सभी प्रक्रियाओं को करने के बाद ही आपको संबंधित प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिलता है। वहीं अक्सर कई लोग सवाल करते हैं कि जमीन या घर आखिर किस प्रॉपर्टी को खरीदने पर ज्यादा पैसे खर्च करने होते हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -