फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holiday July 2024: बैंक जाने से पहले जरूर चेक कर लें सूची, जुलाई में इतने दिन रहेंगे बंद

Mon, 24 Jun 2024 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जुलाई 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala
July Bank Holiday List in Hindi: आज के समय में जब हमें बैंकिंग से जुड़ा कोई काम होता है तो हमारे कई काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। जैसे- किसी को पैसे भेजने हों, लोन के लिए आवेदन करना हो, एटीएम कार्ड नया मंगवाना हो आदि। यहां तक कि पैसे भी एटीएम से जब चाहें तब निकाल सकते हैं। हालांकि, अब भी कई कामों के लिए हमें बैंक जाना पड़ता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अगर आप किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले ये जान लें कि किस-किस दिन बैंक बंद रह सकते हैं। दरअसल, अगले महीने जुलाई में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं और जान सकते हैं कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं जुलाई में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जुलाई 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Istock
जुलाई में इस-इस दिन बंद रहेंगे बैंक:-

3, 6 और 7 जुलाई को
  • 3 जुलाई को बेह दीनखलाम की वजह से शिलांग के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 6 जुलाई को मिजो हमीचे इंसुइहखौम पावल यानी एमएचआईपी दिवस के मौके पर अजवाल में और 7 जुलाई को रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
जुलाई 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Istock
8, 9 और 13 जुलाई को
  • 8 जुलाई को कांग-रथयात्रा के कारण इंफाल में, 9 जुलाई को द्रुक्पा त्से-जी की वजह से गंगटोक में और 13 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार है जिसके कारण इस दिन पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

4 of 5
जुलाई 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Istock
14, 16 और 17 जुलाई को
  • 14 जुलाई को रविवार है इसलिए इस दिन पूरे देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, 16 जुलाई को उत्तराखंड का मशहूर त्योहार हरेला है जिसके कारण प्रदेश की राजधानी देहरादून के बैंक बंद रहेंगे
  • 17 जुलाई को मुहर्रम होने के कारण देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुलाई 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : istock
21, 27 और 28 जुलाई को
  • 21 जुलाई को रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश के सभी बैंक और 27 जुलाई को चौथा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 28 जुलाई को रविवार है जिसके कारण इस दिन पूरे देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें