aadhar card
- फोटो : अमर उजाला
कब तक वैध रहता है आधार कार्ड?
अगर किसी का आधार कार्ड जारी किया जाता है, तो वो पूरे जीवन वैध रहता है। लेकिन नाबालिगों के मामले में ऐसा नहीं होता है, क्योंकि उनका आधार कार्ड कुछ समय के लिए वैध होता है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड नीले रंग का होता है। इसको बाल आधार कार्ड के नाम से जाना जाता है। जब बच्चा पांच साल का हो जाता है, तो आधार कार्ड को भी अपडेट करना जरूरी होता है।