फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कई किसानों को नहीं मिलेगा 16वीं किस्त का लाभ, जानिए क्या है वजह

Sun, 17 Dec 2023 12:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana: देश में आज भी कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती करते समय सिंचाई से लेकर फसलों को तैयार करने तक कई तरह की दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में किसानों को खेती किसानी करते समय किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इन्हीं में से एक है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में भेज रही है। 6  हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। अब तक सरकार कुल 15 किस्तें जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
देश में कई किसान गलत ढंग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने योजना में भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वे किसान जिन्होंने योजना में इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है। उनको इस योजना की 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं देशभर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कई किसान आवेदन कर रहे हैं। 

MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके बच्चे के भविष्य को करें सुरक्षित, मिल सकते हैं 34 लाख

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
किसान पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन इस स्कीम में करा सकते हैं। वहीं अगर आप आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी स्कीम में दर्ज करते हैं। ऐसे में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई परेशानी है और आप उसका हल पाना चाहते हैं। ऐसे में आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें