सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी दिल के साथ दिमाग से भी काम लेना होगा। भावनओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। हालांकि आप अपनी बुद्धि एवं विवेक से सभी परिस्थितयों से पार पाने में कामयाब रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले उसका खुलासा करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। इस दौरान भौतिक सुख संसाधन में वृद्धि होगी। हालांकि धन लाभ की प्राप्ति के लिए थोड़ी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। लव पार्टनर पर अपनी इच्छाएं थोपने से बचें। जीवनसाथी की सेहत के साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी खूब ख्याल रखना होगा, अन्यथा कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर उभर सकती है।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और माता लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला चढ़ाएं और पूजा के बाद उसे प्रसाद स्वरूप अपने धन स्थान पर रखें।