फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि के जातकों को रखना होगा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण, जाने अन्य राशियों का भी हाल

Sun, 12 Dec 2021 07:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope 13 December To 19 December: दिसंबर माह का नया सप्ताह शुरू हो चुका है। यह हफ्ता सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आप साप्ताहिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं।  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार। 

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नतिदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता की पूरी संभावनाएं बनेंगी। सप्ताह की शुरुआत में ही संतान पक्ष से जुड़ा कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में  किए गए प्रयास सफल होंगे। घर-परिवार में कोई धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे। सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध रूप कार्य करने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। माता-पिता आपके प्रेम संबंधों को विवाह में तब्दील करने की हरी झंडी दिखा सकते हैं। परिवार के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय शुभ है।
उपाय: भगवान सूर्य को प्रतिदिन अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही प्रतिदिन गाय को गुड़ और गेहूं के आटे की बनी रोटी खिलाएं।
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज को बोझ बना रहेगा। इस दौरान आप अपनी अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और जो भी जिम्मेदारियां मिले उसे बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। किसी योजना या व्यवसाय में पूंजी निवेश आदि करने में सावधानी रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन भी खट्टी-मीठी तकरार के साथ चलता रहेगा। महिलाओं का समय धार्मिक कार्य में अधिक बीतेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की प्रतिदिन साधना करें। मनोकामना पूर्ति के लिए भोजपत्र पर हल्दी से अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसर लेकर आएगा। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो प्रयास करने पर आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या फिर विभाग या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आप समय से अपने टारगेट को पूरा करने में कामयाब होंगे। यदि भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय का कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो एक बार इष्ट-मित्रों या फिर किसी शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को इस सप्ताह विशेष रूप से लाभ हो सकता है। किसी महिला मित्र की मदद से आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। हालांकि इसके लिए आपको समय का प्रबंधन करके चलने की जरूरत बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। एक-दूसरे को समझने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: बुधवार के दिन हरे कपड़े में मूंग की दाल और कुछ दक्षिणा रखकर दान करें। ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जप करें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही परिवार या फिर संपत्ति से जुड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व में किसी योजना में किए गए निवेश का लाभ इस सप्ताह आपको प्राप्त हो सकता है। थोक व्यापारियों के मुकाबले फुटकर कारोबारियों का समय ज्यादा शुभ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान किसी पुराने मित्र या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधाओं पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। हालांकि लव पार्टनर के जीवन में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपके साथ साये की तरह बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिव साधना करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी दिल के साथ दिमाग से भी काम लेना होगा। भावनओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। हालांकि आप अपनी बुद्धि एवं विवेक से सभी परिस्थितयों से पार पाने में कामयाब रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले उसका खुलासा करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। इस दौरान भौतिक सुख संसाधन में वृद्धि होगी। हालांकि धन लाभ की प्राप्ति के लिए थोड़ी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। लव पार्टनर पर अपनी इच्छाएं थोपने से बचें। जीवनसाथी की सेहत के साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी खूब ख्याल रखना होगा, अन्यथा कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर उभर सकती है।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और माता लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला चढ़ाएं और पूजा के बाद उसे प्रसाद स्वरूप अपने धन स्थान पर रखें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भाग-दौड़ और जीवन में उतार-चढ़ाव लिए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों के साथ विशेष रूप से तालमेल बना कर चलने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अपनी सोच में नकारात्मकता लाने से बचें। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश आदि सोच समझकर करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी पारिवारिक मसले पर विचार विमर्श होगा। इस दिशा में परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त मिलेगा। भूमि-भवन से संबंधी किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में किसी वरिष्ठ की सलाह लाभदायक साबित होगी। सप्ताह के मध्य में माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। संतान से जुड़ी भी कोई बड़ी चिंता सताएगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के लिए अधिक श्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच परस्पर प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय : बुधवार के दिन किसी किन्नर को भोजन वस्त्र आदि का दान करें। साथ ही साथ 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का 108 बार जप करें।

8 of 13
राशि
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी से न तो भावुकता में बहकर कोई बड़ा निर्णय लें और न ही किसी के साथ अधिक तर्क-वितर्क करें। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाने का पूरा प्रयास करें और किसी के बहकावे में आने से बचें। आर्थिक मामलों में आपको इस सप्ताह अधिक सतर्कता बरतनी पड़ेगी। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत में जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। ऐसे में धन उधार लेने की नौबत तक आ सकती है। प्रेम संबंधों में संभलकर चलें और किसी भी जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचें। नए संबंध बनाते समय पुराने मित्रों और परिजनों की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता सताएगी। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी के बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। सेहत की दृष्टि से आपको अपने पेट का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। ऐसे में खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।
उपाय: शक्ति की साधना करें और शुक्रवार के दिन गाय को मावे की मिठाई खिलाएं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौती भरा रहेगा। ऐसे में आपको घर और बाहर लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। किसी बड़े निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न करें और किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर मतभेद पनप सकता है। स्वजनों का साथ न मिलने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी सूरत में विरोधियों को अपनी कमजोरी का पता न चलने दें, अन्यथा वे उसका अनुचित लाभ उठा सकते हैं। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। हालांकि यात्रा करते समय सामान और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कठिन श्रम करने पर ही सफलता की प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग से कुछेक गलतफहमियां पनप सकती हैं। जिसे विवाद की बजाए संवाद से दूर करने की जरूरत रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: मंगलवार के दिन मसूर की दाल को किसी लाल कपड़े में कुछ दक्षिणा रखकर दान करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

10 of 13
राशि
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ प्राप्ति के नए अवसर लेकर आएगा। किसी इष्ट-मित्र की मदद से किसी बड़ी योजना पर काम करने कर अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी मांगलिक अवसर में भाग लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में सजग रहने से अचानक लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। माता-पिता के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। माता पिता आपके रिश्तों पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और शनिवार के दिन सतनाजा दक्षिणा सहित दान करें।

11 of 13
राशि
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपको तमाम तरह की समस्याओं के समाधान खोजने में मददगार साबित होगा। हालांकि आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज को लेकर अत्यंत सतर्कता रखने की आवश्यकता रहेगी और कठिन परिश्रम करने पर ही सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह बहुत सोच-समझकर ही किसी से वादा करें, अन्यथा बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले यदि बाहर निबटा लेंगे तो बेहतर रहेगा। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में अचानक से खर्च बढ़ सकता है। इस दौरान परिजनों का साथ नहीं मिलने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। विशेष रूप से अपने प्रेम संबंधों का खुलासा प्रत्येक व्यक्ति के सामने करने से बचें। जीवनसाथी से पूर्व की भांति सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
उपाय: शनिवार के दिन सतनाजा दान करें। बहते पानी में अपने ऊपर से नारियल घुमाकर प्रवाहित करें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह दूसरों पर आश्रित होने की बजाए स्वयं के प्रयास से समस्याओं के समाधान खोजने होंगे। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी। आपके कार्य इस सप्ताह थोड़े संघर्ष के साथ लेकिन समय पर ही पूरे होंगे। हालांकि जब तक आपका कार्य पूरा न हो जाए तब तक किसी को न बताएं। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने की जरूरत है। किसी भी घरेलू विवाद को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं और अपेक्षाओं की अनदेखी न करें। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपका लव पार्टनर आपकी उलझनों को सुलझाने में काफी मददगार साबित होगा। पति-पत्नी के बीच परस्पर तालमेल बना रहेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय: शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें। किसी दिव्यांग व्यक्ति को काला कंबल या काले जूते दान करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मन की मुरादें पूरा करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। थोक व्यापारियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। धन के लेन-देन में आपको अत्यधिक सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना है। हालांकि किसी बड़े फैसले को लेते समय परिवार में कुछ लोगों का विरोध भी झेलना पड़ सकता है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम प्रसंग में आ रही अड़चनें दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। बृहस्पतिवार के दिन किसी ब्राह्मण को अपने सामथ्र्य के अनुसार पीले फल एवं मिठाई के साथ दक्षिणा दान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें