फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayaka Chaturthi December 2021: साल की अंतिम विनायक चतुर्थी आज, जानिए महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि

Tue, 07 Dec 2021 10:43 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विनायक चतुर्थी 2021: हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व होता है। चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा आराधना करने का विधान होता है।  - फोटो : iStock
Vinayak Chaturthi 2021: आज साल 2021 की आखिरी विनायक चतुर्थी है। हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व होता है। चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा आराधना करने का विधान होता है।   हर माह में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष दोनों की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की समर्पित की जाती है। माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। इस बार मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी 07 दिसंबर 2021, मंगलवार को पड़ रही है। यह वर्ष 2021 की अंतिम विनायक चतुर्थी होगी। चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान गणेश का पूजन करना और व्रत रखना बहुत लाभकारी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं विनायक चतुर्थी मुहूर्त महत्व और पूजन विधि...

 जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 4
विनायक चतुर्थी 2021 दिसंबर मुहूर्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विनायक चतुर्थी मुहूर्त-
मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि आरंभ- 07 दिसंबर 2021 दिन मंगलवार तड़के 02 बजकर 31
मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिखि समाप्त- 07 दिसंबर 2021 दिन मंगलवार को रात 11 बजकर 40 मिनट पर
विज्ञापन

3 of 4
विनायक चतुर्थी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विनायक चतुर्थी महत्व-
भगवान गणेश बुद्धि, शुभता और विघ्न बाधाओं को दूर करने वाले देव हैं। इन्हें विघ्नहर्ता या विघ्नविनाशक भी कहा जाता है। धार्मिक ग्रंथो में मिलने वाले उल्लेख के अनुसार, भगवान गणेश की आराधना करने से जीवन में शुभता और सकारात्मकता बनी रहती है और आपके कार्यों में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं, जिससे जीवन सुख-शांति और खुशियां बनी रहती हैं। मान्यता है कि यदि विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया जाए तो वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए विनायक चतुर्थी पर दूर्वा की गांठे और मोदक अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विनायक चतुर्थी पूजन विधि-
  • प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात पूजा स्थान की साफ-सफाई करें और गंगाजल छिड़कें।
  • अब भगवान गणेश को वस्त्र पहनाएं और मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • सिंदूर से गणेश जी का तिलक करें व पुष्प अर्पित करें।
  • इसके बाद भगवान गणेश को 21 दूर्वा की गांठ अर्पित करें।
  • गणेश जी को घी के मोतीचूर के लड्डू या मोदक का भोग लगाएं।
  • पूजा पूर्ण होने के बाद आरती करें और पूजन में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा मांगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें