फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skanda Shashti 2021: इस दिन की जाती है शिव पुत्र कार्तिकेय की पूजा, जानें महत्व तिथि और पूजा विधि

Thu, 11 Feb 2021 03:25 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्कंद षष्ठी 2021 कार्तिकेय भगवान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest
हिंदी कैलेंडर के अनुसार स्कंद षष्ठी का व्रत हर माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है। इस बार स्कंद षष्ठी 17 फरवरी 2021 दिन बुधवार को मनाई जाएगी। स्कंद षष्ठी के दिन भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र भगवान कुमार कार्तिकेय की पूजा करने का विधान है। इनको स्कंद भी कहा जाता है इसलिए इनकों समर्पित इस तिथि को स्कंद षष्ठी कहा जाता है। स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने और व्रत करने से जीवन की कठिनाइंया दूर होती हैं और जातक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह व्रत दक्षिण भारतीय लोगों में खासा लोकप्रिय है। जानते हैं स्कंद षष्ठी व्रत की तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिकेय भगवान
स्कंद षष्ठी महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से ग्रह बाधा से मुक्ति मिलती है जिससे जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। इस दिन पूजा और विधिवत रूप व्रत करने वाले को सुख और वैभव की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्कंद षष्ठी व्रत पूजा विधि
 
  • स्कंद षष्ठी व्रत के दिन प्रातः जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करें और स्वयं भी स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
 
  • स्नानादि से निवृत्त होने के पश्चात भगवान के समझ व्रत का संकल्प करें।
 
  • एक पटरी या फिर पूजा स्थान पर ही भगवान कार्तिकेय के साथ मां गौरी और शिव जी की प्रतिमा भी स्थापित करें। 
 
  • भगवान के समक्ष दीप, धूप जलाएं और तिलक करें।
 
  • कलावा, अक्षत, हल्दी, चंदन, गाय का घी, दूध, मौसमी फल, फूल आदि चीजें भगवान को अर्पित करें। लेकिन ध्यान रखें कि शिव जी को हल्दी न चढ़ाएं।
 
  • पूजा के बाद आरती और भजन कीर्तन करें। 
शाम को पुनः पूजा करने के पश्चात फलाहार करें।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिकेय भगवान - फोटो : pinterest
स्कंद षष्ठी तिथि
 
इस बार 17 फरवरी 2021 दिन बुधवार को स्कंद षष्ठी का पूजन किया जाएगा।
 
माघ शुक्ल षष्ठी तिथि आरंभ- 17 फरवरी 2021 दिन बुधवार प्रातः 05 बजकर 46 मिनट से
 
माघ शुक्ल षष्ठी तिथि समाप्त-18 फरवरी 2021 दिन बृहस्पतिवार सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें