फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, आएगी समृद्धि और होगा धन लाभ

Mon, 21 Dec 2020 08:06 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिष 2021 - फोटो : अमर उजाला
रंगों का हमारे मन और शरीर से बहुत गहरा संबंध है। रंगों के चयन से व्यक्ति की भावनाएं उजागर होती हैं, स्वभाव का पता लगता है। हमारे आस-पास मौजूद रंगों के अनुसार व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रभावित होता है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत भाग्यशाली  होते हैं वहीं कई रंग हमारे लिए अच्छे नहीं रहते। यदि आप अपनी राशि के अनुरूप उस रंग का पर्स अपने साथ रखेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा और पर्स खुलने के साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के द्वार भी खुलेंगे। किस राशि के लिए कौनसे रंग का पर्स शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021 | मकर राशिफल 2021 | कुंभ राशिफल 2021 |  मीन राशिफल 2021

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल हैं। अतः इस राशि के लोगों को लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का पर्स अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी एवं धन से जुडी समस्याएं भी हल होंगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
वृष राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र है। अतः इस राशि के लोगों को सफेद,हरा,फिरोजी या सिल्वर रंग का पर्स अपनी जेब या हाथ में रखना चाहिए।ऐसा करने से आपको सुखद समाचार मिलेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में खूब सफलता मिलेगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  वृषभ राशिफल 2021 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को हरा,नीला,जामुनी व सी ग्रीन  कलर का पर्स अपने साथ रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि प्रखर बनेगी,धनागमन होगा और आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास भी होगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के राशि स्वामी चंद्रमा है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद,गुलाबी,क्रीम,लाल या सैफ्रॉन कलर का पर्स रखने से बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के राशि स्वामी सूर्य है। अतः इस राशि के लोगों को लाल,केसरिया,गुलाबी,पीला एवं सफ़ेद रंग का पर्स अपने पास रखने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी एवं आपके ऊपर सदैव सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : सिंह राशिफल 2021
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है।अतः इस राशि के लोगों को हरा, तोतई, नीला, जामुनी एवं पीले रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी एवं धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी, माहौल खुशनुमा रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  कन्या राशिफल 2021

8 of 13
राशि
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र ग्रह है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद, फिरोजी, गुलाबी या हल्के रंग का पर्स अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ आपको धन भी लाभ होगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  तुला राशिफल 2021

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल है। अतः इस राशि के लोगों को लाल, गुलाबी, सफ़ेद या केसरिया रंग का पर्स हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से आप में नई स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति का संचार होगा। धन लाभ होगा एवं भूमि, वाहन ख़रीदने का सपना पूरा हो सकता है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृश्चिक राशिफल 2021  

10 of 13
राशि
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति है। अतः इस राशि के लोगों को पीला,लाल,गुलाबी या केसरिया रंग का पर्स अपने पास रखना बहुत फलदाई होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में मंगल ही मंगल होगा, सफलताएं आपके द्वार पर दस्तक देंगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : धनु राशिफल 2021

11 of 13
राशि
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को नीला,काला, आसमानी तथा सफ़ेद रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मकर राशिफल 2021

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को काला,नीला,हरा एवं सफ़ेद रंग का पर्स रखना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा एवं अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  कुंभ राशिफल 2021
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के राशि स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला,केसरिया,लाल,सफ़ेद एवं गुलाबी रंग का पर्स अपने पास रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :   मीन राशिफल 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें