पंचोपचार पद्धति
- फोटो : istock
क्या है पंचोपचार पद्धति
आपने पूजा की पंचोपचार पद्धति के बारे में सुना होगा। सर्वप्रथम इसमें पांच देवताओं का पूजन किया जाता है। श्री गणेश जी, शंकर भगवान , दुर्गा माता (भवानी, पार्वती) विष्णु भगवान एवं सूर्यदेव। इस पद्धति में किसी भी देवी-देवता का पूजन पांच प्रकार से किया जाता है।
गन्धं पुष्पं तथा धूपं दीपं नैवेद्यमेव च ।
अखंडफलमासाद्य कैवल्यं लभते धु्रवम् ।।
अर्थात् देव पूजन में गंध, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य इन पांच चीजों का प्रयोग किया जाता है।