फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, धोनी के सबसे खास बॉडीगार्ड से, कारनामा सुनेंगे तो फैन हो जाएंगे

Thu, 18 May 2017 10:18 AM IST
बिंदर ठाकुर/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया के सिक्योरिटी चीफ और पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का बॉडीगार्ड रहा ब्लैक कैट कमांडो इन दिनों फिर चर्चा में आ गया है। अपने काम से यह लोगों के लिए मिसाल बन गया है। इनके नए मिशन को जानकर खुद धोनी भी उन्हें सलाम करने को मजबूर होंगे। आइए जानते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
टीम इंडिया के सिक्योरिटी चीफ और पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बॉडीगार्ड रहे हिमाचल के मंडी के मुकेश ठाकुर सेना में ग्रेनेडियर रेजिमेंट और एनएसजी में ब्लैक कैट कमांडो रह चुके हैं। मगर अब इन्होंने जो काम हाथ में लिया है वो वाकई सराहनीय है।
विज्ञापन

3 of 7
17 साल देशसेवा में लगाने के बाद अब वे हिमाचल के कांगड़ा जिला के छोटा भंगाल के लोहारड़ी स्कूल में टीजीटी के पद पर तैनात हैं। अध्यापन के अलावा वह स्कूल और आसपास के गांवों की बेटियों के लिए खास मिशन छेड़े हुए हैं।

4 of 7
दरअसल मुकेश आजकल हिमाचल में बेटियों को निशुल्क मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। सेना में ब्लैक कैट कमांडो रहे मुकेश देश के लिए कई खतरनाक ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद अब पहाड़ की बेटियों को आत्मनिर्भर और निडर बनाने की मुहिम में जुटे हैं। वह सुबह और शाम कराटे का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बिना किसी सरकारी मदद सुबह 8 से 10 और शाम को 4 से 5 बजे तक मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाती है। मुकेश दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर भी रह चुके हैं। स्कूल के अध्यापक ही नहीं अभिभावक भी उनकी सराहना कर रहे हैं। मुकेश से ट्रेनिंग पाने के बाद सूबे की बेटियां कई मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला से बातचीत में मुकेश ठाकुर ने बताया कि पहाड़ में बेटियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जंगल के रास्तों से अकेले जाना पड़ता है। ऐसे में मार्शल आर्ट से न केवल वे खुद सुरक्षित रहेंगी बल्कि उनका आत्मबल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बैजनाथ क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल मुकेश ठाकुर की ट्रेनिंग से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा के गुर देकर टीजीटी अध्यापक एक मिसाल पेश कर रहे हैं। एक अच्छा शिक्षक वही होता है जो बच्चों में हर तरह के गुण भरे। उन्होंने कहा कि सीएम के दौरे के दौरान शिक्षक मुकेश को सम्मानित कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें