बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब उपभोक्ता दोगुना स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। बीएसएनएल ने ग्राहकों को दो बड़े तोहफे दिए हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
उपभोक्ताओं को अब वीडियो लोडिंग, लाइव टीवी और अपलोडिंग के दौरान आने वाली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बीएसएनएल ने इंटरनेट के लिए स्पीड को दोगुना कर दिया है। अब 4 एमबीपीएस स्पीड से नेट चला सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
पहले उपभोक्ताओं को 2 एमबीपीएस स्पीड मिलती थी जिसे बीएसएनएल ने दोगुना कर दिया है। ब्राडबैंड पर उपभोक्ताओं को 675 रुपये के प्लान पर 4 एमबीपीएस स्पीड मिलेगी।
4 of 5
यही नहीं, बीएसएनएल ने ब्राडबैंड के नए उपभोक्ताओं के लिए 249 के प्लान में अनलिमिटेड प्लान की सुविधा एक साल के लिए बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं को ब्राडबैंड की सुविधा के अलावा रविवार और अन्य दिन में रात 9 से सुबह 7 बजे तक मुफ्त कॉलिंग सुविधा रहेगी।
बीएसएनएल के जिला शिमला के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने कहा कि नया पैक डबल स्पीड देगा। वहीं 249 का प्लान भी ग्राहकों के लिए राहत लेकर आया है। इस प्लान में 300 जीबी डाटा एक माह में डाउनलोड किया जाएगा।