चंबा में दरकी पहाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। रविवार रात को गोहर में 33, भोरंज 30, बलद्वाड़ा 26, नगरोटा सूरियां 23, डलहौजी 18, देहरा गोपीपुर-पच्छाद 14, शिमला 13, तीसा 12, धर्मशाला-चंबा 10 और कांगड़ा में 9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, भुंतर 33.1, बिलासपुर 32.5, नाहन-सुंदरनगर 31.8, हमीरपुर 31.6, कांगड़ा 31.7, चंबा 31.3, सोलन 30.5, धर्मशाला 28.4, केलांग 24.2, कल्पा 23.1, शिमला 22.6 और डलहौजी में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।