फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हवा में लटकी बस, चालक की सूझबूझ से बची 30 लोगों की जान

Fri, 06 Aug 2021 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सतौन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 5
हवा में लटकी बस। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई-गत्ताधार नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी बस सड़क से बाहर निकलकर हवा में लटक गई। गनीमत यह रही कि बस हवा में ही अटकी रही। बस का हल्का सा संतुलन बिगड़ जाता तो करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरती। बस चालक ने हिम्मत दिखाते हुए तमाम यात्रियों को सूझबूझ से बचा लिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पांवटा साहिब-शिलाई-गताधार रूट पर चलने वाली एक निजी बस शिलाई की ओर जा रही थी। कफोटा से करीब दस किलोमीटर दूर बोहराड़ के समीप अचानक बस की स्टेयरिंग रॉड टूट गई। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई की तरफ उतर गई। बस सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़कर बाहर निकल गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बस में लगभग 30 यात्री यात्रा कर रहे थे। हादसे के बाद बस आधा से अधिक सड़क से बाहर उतर चुकी थी। लेकिन, चालक ने हौसला नहीं खोया। यात्रियों ने बताया कि हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस का चालक एक ब्रेक पर खड़ा हो गया और बस को एक टायर पर टिका दिया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बस चालक तक तब खुद नीचे नहीं उतरा, जब तक बस में सवार सभी लोग सुरक्षित नीचे नहीं उतर पाए। उसके बाद सवारियों ने टायर को पत्थर से रोका और चालक को सुरक्षित नीचे उतारा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सवारियों का कहना है कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कस कर ब्रेक लगा दी और जब तक आखिरी सवारी बस से नहीं उतरी तब तक अपनी जान जोखिम में डालकर ब्रेक पर खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि बस हवा में लटकने की सूचना मिली है। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें