धनतेरस 2020
- फोटो : pinterst
13 नवम्बर शुक्रवार को मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व पर खरीदारी करने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। प्रथा के मुताबिक धनतेरस के दिन सोने, चांदी, तांबे व स्टील आदि की वस्तुएं खरीदने पर उसमें धन्वंतरि देवता 13 गुणा वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। यही कारण है कि इस पावन बेला पर बाजारों में भीड़ उमड़ती है और खरीदारी के नए रिकॉर्ड बनाती है।