Asia Games 2023: एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने कई पदकों पर अपनी दावेदारी घोषित कर दी है। पहले दिन खिलाड़ियों ने देश को पांच पदक दिलाए। वहीं दूसरे दिन एशियाई खेलों में भारत का पहला और भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दूसरा स्वर्ण पदक हासिल हो गया है। वहीं फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं भारत का मान बढ़ाने वाली टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है।
ये हैं फाइनल में खेलने वाली टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर्स
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफ़ाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर।
हरमनप्रीत कौर
एशियाई खेलों में भारतीय टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की वापसी हुई। इसके पहले उनपर मलेशिया और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाई थीं। हरमनप्रीत कौर महिला बिग बैश लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। एशियाई खेलों से पहले वह महिला टी 20 और वन डे क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा जिले में जन्मी हरमनप्रीत ने औपचारिक तौर पर क्रिकेट में अपना डेब्यू 20 की उम्र में किया और 2009 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट अर्क राइवल्स के खिलाफ मैच खेला था। उसी साल महिला क्रिकेट विश्वकप में भी खेलने का मौका मिला।