Nikki Haley: वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा खासा नाम कमा रही हैं। वह जमीन से लेकर चांद तक पहुंचने में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला रही हैं। हम सभी उन महिलाओं के हौंसलों को सलाम करते हैं, जो देश को विकसित बनाने में कठिन परिश्रम कर रही हैं। हालांकि, महिलाएं केवल राष्ट्र स्तर तक ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। हम बात कर रहे हैं निक्की हेली कि, जो 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए खड़ी हो सकती हैं। इस बात की घोषणा के बाद अमेरिका में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निक्की हेली एक बुंदल हौसलों वाली महिला है। उनके इस फैसले ने विपक्षियों के छक्के छुड़ा दिए हैं। हालांकि, निक्की हेली महिलाओं के लिए एक नई राह भी खोल रही हैं। जिससे चुनाव लड़ने में किसी भी महिला के मन में झिझक न रहें। आपको बता दें, हेली दक्षिण कैरोलिना की दो बार गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रह चुकी हैं। वह लगातार तीन चुनावों में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय-अमेरिकी हैं। आइए निक्की हेली के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।