सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
प्रसिद्ध पंजाबी गायक व अदाकार सिद्धू मूसेवाला को गाड़ियों का बहुत शौक था। उनके पास कई महंगी गाड़ियां थीं। हत्या वाले दिन मूसेवाला पजेरो से अपनी मौसी के घर जाना चाहते थे, लेकिन टायर पंक्चर होने के कारण थार लेकर निकल पड़े। रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेरकर मार डाला। यह बातें बुधवार को मूसेवाला के घायल साथी गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह ने विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवली से बताईं।