पंजाब के अमृतसर में पतंगबाजी पर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जगदीश सिंह माड़ीमेघा (35) अमृतसर के वार्ड नंबर-37 में होने वाले उपचुनाव में बतौर आजाद प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या का आरोप मंजीत सिंह और उसके साथियों पर है। आरोपियों ने जगदीश सिंह को तीन गोलियां मारीं, जो सिर व छाती में लगीं। घायल हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। पुलिस थाना बी डिवीजन ने जगदीश सिंह के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे ली है।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पतंगबाजी का पेंच लगाने पर जगदीश सिंह और मंजीत सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। इसी बात की रंजिश में मंजीत सिंह ने लोहड़ी की रात को जगदीश सिंह को ऊधम सिंह नगर स्थित उनके घर के नजदीक घेर लिया। मंजीत ने अपने साथियों के साथ पहले जगदीश सिंह को पीटा और फिर तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
4 of 5
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीश सिंह ने नगर निगम का उपचुनाव लड़ने के लिए पूरे इलाके में कई दिनों से बड़े-बड़े बैनर व होर्डिंग भी लगा रखे थे। जगदीश सिंह एसजीपीसी के मुलाजिम भी थे।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस थाना बी डिवीजन के एसएचओ दलबीर सिंह के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जगदीश सिंह के उप चुनाव में उतरने की तैयारी करने पर पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं सियासी रंजिश में उनकी हत्या तो नहीं की गई है।