युवाओं में सेल्फी का शौक उनकी जान की कीमत बनता जा रहा है। हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक सेल्फी लेने में सबसे ज्यादा हादसे भारत में होते हैं। सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा कोई नई बात नहीं है। सबसे अलग सेल्फी के चक्कर में कई लोगों ने अपनी जान गवाई है। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही खतरनाक सेल्फी हादसों के बारे में जिसकी कीमत जान गवा के चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
2 of 12
वहीं रविवार को नागपुर में सेल्फी लेने में एक और हादसा हुआ। इस हादसे के वक्त नाव में 11 लोग सवार थे, सभी पिकनिक मानने आए हुए थे। सेल्फी लेते वक्त नाव का बैलेंस बिगड़ा और यह हादसा हुआ। हादसे के बाद तीन युवक तैरकर बाहर निकल गए, जबकि तीन के शव बरादम हुए हैं। बचाव दल अन्य लोगों की तलास कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 12
रोमानियन की एक नाबालिग की मौत बिजली के तार को छूने से हुई थी। घटना मई 2015 में हुई जब एन्ना उर्सू अपनी दोस्त के साथ स्टेशन पर सबसे अलग सेल्फी लेने के लिए पहुंच गई। इस दौरान वह ट्रेन पर चढ़ गई और अपनी टांगों को हवा में रखकर सेल्फी लेने लगी। लेकिन अचानक बिजली के तार पर एन्ना की टांग छू गई और चंद मिनटों में उसकी मौत हो गई।
4 of 12
साल 2014 में पोलेंड की एक नर्सिंग छात्रा ने सेल्फी लेने के लिए एक पुल को चुना। लेकिन इस पुल पर वह गलत तरीके से लटकने लगी, जिसकी वजह से वह 15 फीट नीचे जाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
5 of 12
बंदूकों से साथ खेलना खतरनाक होता है, लेकिन इनके साथ सेल्फी लेना आपकों खत्म कर सकता है। साल 2014 में मेक्सिको में एक शख्स की ऐसे ही मौत हुई, जब वो बंदूक को हाथ में लेकर सेल्फी ले रहा था। इस शख्स की पहचान ऑस्कर ऑटेरो अगॉलियर के रूप में हुई थी। ये शख्स अपनी अलग सेल्फी अंदाज के लिए भी जाना जाता था। घटना के दौरान ऑस्कर से बंदूक चल गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 12
जून साल 2014 में एक महीने बाद दुल्हन बनने जा रही एक लड़की की सेल्फी लेने के चक्कर में जान गई थी। लड़की अपनी दोस्त के साथ बेचुलर पार्टी के लिए जा रही थी। इस दौरान वह ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठी हुई थी। लेकिन जैसे ही दोनों ने सेल्फी लेनी चाही तो वह आती हुई सामने आती हुई कार से टकरा गई।
विज्ञापन
7 of 12
17 साल की ये लड़की अपने रेलवे के पुल से सेल्फी लेने के चक्कर में 30 फुट ऊपर से नीचे गिरी थी। इस लड़की का नाम जीनिया इग्नाटॉवा है जो अपने जन्मदिन के ठीक एक महीने पहले मौत के मुंह में समा गई। बताया जाता है कि गिरने के बाद वह करंट से दौड़ती हुई 1500 वॉल्ट्स की तारों में जा गिरी। जीनिया के बारे में बताया जाता है कि वह अपनी फोटोग्राफी के लिए काफी मशहूर थी। लेकिन उसकी जिंदगी को वो पल भारी पड़ गया जब उसने रेलवे के ब्रिज से सेल्फी लेने का फैसला लिया।
8 of 12
साउथ अफ्रीका में प्रेमी जोड़े के साथ सेल्फी लेने के दौरान ही बड़ा हादसा हुआ। दोनों के साथ हादसा जॉनसबर्ग की दूसरी सबसे ऊंची चोटी नॉर्थक्लीफ हिल पर हुआ। ब्वॉयफ्रेंड जेम्स निकोल्स अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए यूके से दक्षिण अफ्रीका गया था। दोनों ने एक चट्टान पर फोटो लेने का फैसला किया। लेकिन गर्लफ्रेंड हॉले का पैर फिसला और वह नीचे गिरती चली गई।
9 of 12
इस किशोर की सेल्फी लेने का शौक भी उसके लिए काफी भयानक साबित हुआ। 18 साल का ऑस्कर फेसबुक पर तस्वीरें लगाने के लिए बाथरूम के दरवाजे पर सेल्फी ले रहा था। फिसलकर गिरने की वजह से उसके सिर में काफी चोटें आईं। काफी खून बहने की वजह से उसे भी बचाया न जा सका था।
10 of 12
फिलिपिंस की 18 साल की सिविल इंजिनियरिंग स्टूडेंट चेजका अगास अपने दोस्त के बर्थडे पर बंगुई विंडमिल के पास ग्रुप सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान तेज हवाओं ने उसे नीचे गिरा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
11 of 12
अगस्त 2014 में एक पुलिस दंपति भी सेल्फी के चक्कर में मारी जा चुकी है। पुर्तगाल में काबो द रोका के चट्टान से ये दंपति सेल्फी लेने की कोशिश करती हुए नीचे गिर गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
रेमन गोन्जालेज, पोर्टो रीको में एक रैपर था। उसे लोग जडियल के नाम से भी जानते थे। एक दिन जब वो अपने बाइक पर जा रहा था तो उसने राइडिंग के दौरान एक सेल्फी लेने की कोशिश की। सेल्फी लेने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रण हो गई और वह सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।