फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: सिंहस्थ क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण, नगर निगम की टीम ने 170 लोगों को थमाया नोटिस

Tue, 13 Feb 2024 07:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Simhastha 2028: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियां तेज हो गई हैं। सिंहस्थ मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू हो गई है। मंगल कॉलोनी और मकोड़ियाआम पहुंचकर नगर निगम ने मुनादी कर घरों पर नोटिस चस्पा किए। 
विज्ञापन
1 of 2
उज्जैन में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के नोटिस चस्पा किए गए। - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए सिंहस्थ मेला क्षेत्र को खाली कराने के लिए उज्जैन नगर निगम ने अभी से प्रयास तेज कर दिए हैं। उज्जैन नगर निगम की टीम मंगलवार को मंगल कॉलोनी के घरों और मकोड़िया आम क्षेत्र के गैरेज संचालकों के घर पहुंची। वहां 170 लोगों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस थमाए गए।   

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दो दिन पहले बैठक ली थी। अधिकारियों को कई निर्देश दिए थे। इनमें नगर निगम आयुक्त को मुख्य रूप से सिंहस्थ क्षेत्र के निर्माण कार्यों को हटाने की कार्रवाई करने को कहा था। इस पर अमल करते हुए मंगलवार सुबह निगम की टीमें मंगल कॉलोनी और मकोडिया आम क्षेत्र में नगर निगम की टीम पहुंची। वहां उन्होंने पहले मुनादी की। फिर नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण हटाने को कहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
उज्जैन में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश
सिंहस्थ क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश में जोन क्रमांक दो के भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षक मंगल कॉलोनी स्थित मकानों एवं मकोडिया आम नाका से लेकर खाक चौक तक गैरेज संचालकों को नोटिस देने पहुंचे। इन नोटिस में कहा गया है कि तीन दिवस की समय अवधि में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटा लिया जाए अन्यथा नगर निगम कार्रवाई करेगा। अचानक हुई इस कार्रवाई से थोड़ी देर के लिए क्षेत्र में खलबली मच गई। कुछ देर इस कार्रवाई का विरोध भी हुआ लेकिन बाद में सब कुछ शांत हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें