फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: CM यादव बोले- कांग्रेस ने 70 वर्षों में सिर्फ कहा, हमारे प्रधानमंत्री ने जो कहा उसे पूरा किया

Thu, 08 Feb 2024 01:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में सिर्फ कहा जबकि हमारे प्रधानमंत्री ने जो कहा, उसे पूरा किया। 
विज्ञापन
1 of 2
उज्जैन में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह से गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात का विकास किया है, उसी गुजरात मॉडल की तर्ज पर देश का निरंतर विकास कर रहे हैं। देश के आजाद होने के 70 साल बात तक जो कार्य पूरे नहीं हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करके दिखा दिया है। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस पार्टी को देश की जनता लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। उज्जैन संभाग के सभी देव स्थानों का विकास किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में फ्रीगंज के पास उज्जैन लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया है। हम सब संगठन की भट्टी में तपे हुए लोग हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति और परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार से त्रस्त देश की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के केंद्र में सरकार बनाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जा रही है। देश में जितने भी बड़े कार्य हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं। चाहे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य सभी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश का समुचित विकास किया जा रहा है। प्रदेश में उद्योगों का समुचित विकास किया जाएगा। आपने कहा कि भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस पार्टी को जनता लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने को तैयार है। इस लोकसभा चुनाव में फिर से उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में भाजपा का डंका बजने जा रहा है। 2024 के साथ 2028 में भी उज्जैन का डंका बजने वाला है, क्योंकि यहां 2028 में सिंहस्थ का जो महापर्व होगा वह ऐतिहासिक होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
उज्जैन में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
यह नेता भी रहे मौजूद
इस अवसर पर संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक चिंतामणि मालवीय, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, सभापति श्रीमती कलावती यादव, तेजबहादुर सिंह चौहान, बहादुरसिंह बोरमुंडला, रूप पमनानी, रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सचिन सक्सेना, दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या उपस्थित थे।

अमित शाह करेंगे डेयरी प्लांट का उद्घाटन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा इसी माह अमूल डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। यह डेयरी प्लांट उज्जैन के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। भारत में सबने मान लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत को विश्व गुरू बनाने का स्वामी विवेकानंद का सपना भी पूरा होगा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना के साथ राजगढ़, आगर-मालवा को भी पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिक परियोजना से जोड़ा जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें