फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज ने अब मंच से खरगोन के डीईओ और भीकनगांव के सीएमओ को सस्पेंड किया, बोले- जनता ही मेरी भगवान

Wed, 14 Dec 2022 05:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आक्रामक अंदाज में जन सेवा अभियान जारी है। बुधवार को उन्होंने खरगोन में मंच से ही जिला शिक्षा अधिकारी और भीकनगांव के सीएमओ को सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खरगोन में आयोजित जन सेवा अभियान कार्यक्रम में पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आक्रामक अंदाज जारी है। वे इसी अंदाज में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। बुधवार को वे खरगोन में थे। शिकायतों के आधार पर उन्होंने मंच से ही खरगोन के जिला शिक्षा अधिकारी और भीकनगांव के सीएमओ को निलंबित कर दिया। 

खरगोन में आयोजित जन सेवा अभियान कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि भीकनगांव में पैसे अध्यक्ष और सीएमओ को निकालने थे। सीएमओ ने अकेले ही निकाल लिए। मैं उन्हें सस्पेंड करता हूं। गड़बड़ नहीं चलेगी, इनकी जांच भी की जाएगी। इसके बाद उन्होंने खरगोन के जिला शिक्षा अधिकारी केके डोंगरे को निलंबित किया। डोंगरे के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। बताया जाता है कि पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन समेत कई लोगों ने डोंगरे की शिकायत की थी।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
शिवराज ने कहा कि अपना खरगोन सचमुच में बहुत अद्भुत शहर है। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने खरगोन में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में भाग लिया। कृषि मंत्री कमल पटेल और वन मंत्री कुंवर विजय शाह भी उनके साथ विविध कार्यक्रमों में मौजूद रहे। शिवराज ने खरगोन में स्वसहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार उत्पादों, वनोपज आधारित उत्पादों सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी के साथ स्वीकृति-पत्र वितरण भी किया। खरगोन की ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।  

खरगोन में अशांति फैलाने वालों को छोड़ेंगे नहीं
शिवराज ने कहा कि जब खरगोन को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया था, तब भी मैं खरगोन की जनता से जुड़ा था। हमारा प्रदेश शांति का टापू है। गुंडागर्दी, अशांति फैलाने वालों को मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। खरगोन में कोई गड़बड़ न हो, शांति बनी रहे, इसलिए विशेष सशस्त्र बल की तैनाती यहां की जाएगी। एक अतिरिक्त थाने की जरूरत बताई गई है, मैं उसे मंजूर करता हूं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सीएम शिवराज ने मंच से ही दो अफसरों को सस्पेेंड कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
अद्भुत शहर है खरगोन
शिवराज ने कहा कि अपना खरगोन सचमुच में बहुत अद्भुत शहर है। यहां नवग्रह का ऐसा मंदिर है, जहां सूर्य की किरणें सबसे पहले पड़ती हैं। मैं खरगोन, इंदौर, निमाड़, मालवा के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा। निमाड़ उत्सव इस साल भी महेश्वर में धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें