मध्य प्रदेश में होली का त्योहार उत्साह से मनाया गया। लोगों ने जमकर रंग खेला। छिंदवाड़ा में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने गुलाल खेला और डीजे पर जमकर डांस किया तो सागर विधायक शैलेंद्र जैन भी रंगों में सराबोर होकर जमकर थिरके। तस्वीरों में देखें प्रदेश में होली की मस्ती-
विज्ञापन
1 of 11
मंदसौर में होली की मस्ती में युवा
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में होली का त्योहार उत्साह से मनाया गया। लोगों ने जमकर रंग खेला। छिंदवाड़ा में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने गुलाल खेला और डीजे पर जमकर डांस किया तो सागर विधायक शैलेंद्र जैन भी रंगों में सराबोर होकर जमकर थिरके। तस्वीरों में देखें प्रदेश में होली की मस्ती-
विज्ञापन
2 of 11
इंदौर में लोगों ने जमकर मस्ती की
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में धूमधाम से मनी होली
इंदौर में होली की धूम रही। सुबह से ही लोग छतों से राह चलते लोगों पर गुब्बारों से रंग बरसा रहे थे। बच्चों की टोलियां रंगों से भरी पिचकारी लेकर होली खेलने निकल पड़ी थी। उन्हें पानी वाली होली खेलने में मजा आ रहा था। टाउनशिपों और कई कॉलोनियों में सामुहिक रुप से एकत्र होकर होली खेली गई। सुबह लोग उन रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी होली का रंग डालने गए, जहां सालभर के भीतर किसी परिजन की मृत्यु हुई थी। कई लोग होली खेलने के बजाए आसपास के टूरिस्ट स्पाॅटों पर घूमने भी चले गए थे। उधर सड़कों पर पुलिस ने जांच अभियान भी चला रखा था। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को रोका जा रहा था। शाम के समय पुलिस सड़को पर ज्यादा नजर आई। Indore: इंदौर में धूमधाम से मनी होली, अफसरों ने एक दूसरे पर उड़ाए रंग-गुलाल
विज्ञापन
3 of 11
महाकाल के दर्शन को उमड़े भक्त
- फोटो : अमर उजाला
महाकाल को देखने उमड़े दर्शनार्थी
बाबा महाकाल के गर्भगृह में आज सुबह हुई इस आगजनी की घटना के बाद मंदिर में फिर से पूजन अर्चन और दर्शन प्रतिदिन की तरह ही शुरू हो गए। देश भर में भले ही आज पूरे दिन मंदिर में हुई आगजनी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हो, लेकिन इसका कोई असर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर नहीं पड़ा। Mahakal Incident: हादसे के बाद भी हजारों भक्तों ने किए आज दर्शन, कल से होगा दर्शन व्यवस्था में बदलाव
4 of 11
मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में मनी होली
- फोटो : अमर उजाला
मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ के साथ खेली होली
मंदसौर में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में होलिका दहन के बाद गणपति चौक से महावीर फतेह करे बालाजी ग्रुप द्वारा सुबह 10 बजे रंगारंग गैर निकाली गई, जिसमें कलाकारों की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही वहीं नगर पालिका के फायर फाइटर से रंगों की बौछार कर सभी को रंगों में भिगो दिया। गेर में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। मंदसौर के पहुपतिनाथ मंदिर में भी भक्त मंडल द्वारा प्रातः भोग के पश्चात जमकर होली खेली गई। गर्भगृह में जमकर गुलाल उड़ाई गई और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।
विज्ञापन
5 of 11
रतला में फोम की बारिश में भीगते लोग
- फोटो : अमर उजाला
रतलाम में फोम फाइटर से फोम की वर्षा
रतलाम में भी धुलेंडी का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। रतलाम के चोक चौराहों पर लोगों व बच्चों में होली पर्व का उत्साह देखा गया। रतलाम में निकाली गई परंपरागत गैर में फायर शॉट मशीन रंग गुलाल उड़ाया गया तो वहीं कर होली खेली गई। रतलाम के विश्व प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में भी होली का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। यहां श्याम भजनों पर भक्त जमकर थिरके और खूब गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
6 of 11
नीमच में निकली गेर में झूमते लोग
- फोटो : अमर उजाला
नीमच में निकली गेर
नीमच में भी होली पर्व का उत्साह रहा यहां के फव्वारा चौक ग्वालटोली सहित अन्य क्षेत्र में होली पर्व का खासा उत्साह देखा गया। होली को लेकर जहां सामाजिक संगठनों द्वारा डूंड की गैर निकाली गई तो वही युवक युवतियों और बच्चों में भी होली पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
7 of 11
छिंदवाड़ा में मस्ती में दिखे लोग
- फोटो : अमर उजाला
छिंदवाड़ा में पूर्व मंत्री की मस्ती
छिंदवाड़ा कलेक्टर शैलेंद्र सिंह और एसडीएम के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सतपुड़ा क्लब में एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। सादगी के साथ मनाए गए इस कार्यक्रम में सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने अपने घर में अपने समर्थकों के साथ जमकर होली खेली यहां डीजे की धुन पर नाच गाकर उनके समर्थको ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। यहां आस-पास से काफी संख्या में उनके समर्थक होली मनाने पहुंचे थे।
8 of 11
सागर में विधायक शैलेंद्र जैन खूब थिरके।
- फोटो : अमर उजाला
सागर में विधायक का डांस
सागर जिले में पूरे जोश के साथ लोग रंग गुलाल उड़ाते नजर आए। एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाए दी और बधाईयां दी। जिले भर में परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया गया। सागर के बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया। जब डीजे पर फिल्मी गानों की धुने बिखरी तो लोग जमकर नाचे।
चौथी दफा के विधायक शैलेंद्र जैन भी जमकर थिरके। " रंग बरसे भीगे चुनरवाली, चल छैया छैया चल छैया छैया... आदि फिल्मी गानों पर विधायक शैलेंद्र जैन अपने समर्थकों के साथ जमकर थिरके।
9 of 11
दमोह में रंगों में रंगी नारीशक्ति
- फोटो : सोशल मीडिया
दमोह में युवाओं की टोली पर जमकर बरसा रंग गुलाल
दमोह जिले में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर से ही हुड़दंगियों की टोली शहर के प्रमुख मार्गों पर निकली और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। हालांकि आचार संहिता लगी होने की वजह से शहर में कहीं भी ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। वहीं जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा क्योंकि दमोह का मिजाज भी ऐसा है कि चंद मिनट में यहां विवाद के हालत बन जाते हैं। इसलिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। प्रमुख तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के साथ फूलों की होली खेली और जलाभिषेक कर उनके दर्शन किए।
10 of 11
खंडवा में होली के कई आयोजन किए गए।
- फोटो : अमर उजाला
खंडवा में छाई रही मस्ती
देश भर में सोमवार को रंगों के त्यौहार होली का उत्सव अपने चरम पर रहा। पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश के खंडवा में युवाओं ने भी होली पर कई विशेष आयोजन किए। यहां के युवा फिल्मी गानों की धुन पर होली का उत्सव मनाते और नाचते गाते नजर आए। खास बात यह रही कि यहां पर युवा रेन डांस और फागिंग मशीन से गुलाल उड़ाकर पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आए। इतना ही नहीं राधा रानी बन किरदारों ने होली मना रहे लोगों पर फूलों की बारिश भी की गई।
शहडोल में दिव्यांग बच्चों के साथ मनी होली
- फोटो : सोशल मीडिया
शहडोल में त्योहार की धूम
शहर के गांधी चौक, इंदिरा चौक में लोगों ने जमकर रंग खेला। होली के पर्व में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर यह त्योहार मनाया, दिव्यांग छात्रावास में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है। शहर के कई समाजसेवी भी यहां पहुंचे और बच्चों के साथ होली खेली साथ ही साथ दिव्यांग बच्चों को मिठाई भी दी है। आचार संहिता लगे होने की वजह से 24 घंटे पुलिस मुख्य चौराहों पर तैनात दिखाई दी। बुढार, धनपुरी, अमलाई सिंहपुर सहित जिले के हर थाना क्षेत्र में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही के निर्देश एसपी ने थाना प्रभारी को दिए थे। इसको लेकर पुलिस वाहनों पर अनाउंसमेंट भी करती दिखाई दी।