UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 9
UP Big News
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
आजमगढ़ में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी मामले में तुरंत FIR करवाई- सीएम योगी
CM Yogi Azamgarh Visit: ''मैं पिछले दिनों देख रहा था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। जैसे मेरे संज्ञान में आया। पुलिस से मैंने कहा इसमें एफआईआर दर्ज कराओ, बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। बेटी, बेटी होती है और हम तो संस्कार में हैं।'' उक्त बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
3 of 9
जेल के अंदर नहीं ले जा सकेंगे गमछा
- फोटो : अमर उजाला
जेल में अब गमछे पर रोक, बंदी तौलिये का करेंगे इस्तेमाल
जौनपुर में जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त हो गया है। जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अब जेल परिसर के भीतर गमछा ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह नियम कैदियों, बंदियों और उनसे मिलने आने वाले मुलाकातियों के साथ सभी पर समान रूप से लागू होगा। अब गमछे के विकल्प के तौर पर केवल तौलिए के इस्तेमाल की ही अनुमति होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 9
राम मंदिर गबन मामला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राम मंदिर के दान में गबन के 12 लाख रुपये बरामद हुए
अयोध्या स्थित राम मंदिर के दान पात्र से धन गबन के आरोप में रुदौली क्षेत्र के मीनापुर ठकुरन फगौली गांव में छापेमारी करके 10-12 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कार्रवाई राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की गई। बरामदगी आरोपी लवकुश मिश्रा के घर से हुई, जो मंदिर में कर्मी के रूप में कार्यरत रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 9
पीएम मोदी
कानपुर के छात्र का PM मोदी को भावुक खत
दुनियाभर में जारी उथल-पुथल, ईरान-इजरायल संघर्ष और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच कानपुर से देश प्रेम और प्रधानमंत्री के प्रति अगाध श्रद्धा की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। कानपुर के एक युवा छात्र आशुतोष यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद भावुक पत्र लिखकर वैश्विक संकट के इस दौर में उनके नेतृत्व के प्रति देश के आम नागरिक के अटूट विश्वास को प्रकट किया है। आशुतोष ने लिखा है कि देश की गरिमा और आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए हम हर तरह की कमी और मुश्किलें बर्दाश्त करने को तैयार हैं, लेकिन आपकी सुरक्षा में रत्ती भर भी समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 9
हादसे में मारे गए सदस्यों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौत
सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कोठड़ी-धौलाकुआं मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 9
अमन की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मौत के मुंह तक ले गया इंस्टाग्राम का इश्क
राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास जंगल में एक पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे युवक का शव लटका मिला। मोबाइल फोन और आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान की। उसकी पहचान बदायूं के हरगनपुर गांव, पोस्ट-सिरासौल, बिल्सी निवासी अमन (20) के रूप में हुई। घटना निगोहां थाना क्षेत्र के ब्रह्मदासपुर गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। पुलिस को मोबाइल फोन से कुछ वॉइस मैसेज भी मिले हैं। पुलिस का दावा है कि अमन ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 9
सपा कार्यालय पर छात्रसभा के महासचिव की ओर से लगवाया गया विवादित पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
सपा नेता ने विवादित पोस्टर लगाकर केंद्रीय शिक्षा पर साधा निशाना
प्रयागराज में सपा कार्यालय के बाहर लगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पोस्टर समाजवादी छात्र सभा के प्रमुख जिला महासचिव सद्दाम अंसारी कामरेड की ओर से लगवाया गया है। इसमें भाजपा का वास्तविक शपथ ग्रहण के नाम से नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत
- फोटो : संवाद
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अतरौली में योगी पर साधा निशाना
अलीगढ़ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यूपी में 'गविष्टि गो-रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा' निकल रही है। गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर 81-दिवसीय यात्रा अलीगढ़ जनपद के अतरौली पहुंची। वहां उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...