फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के नेता रणजीत बच्चन पर युवती ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस, हुई थी कुर्की, तस्वीरें

Sun, 02 Feb 2020 07:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 16
- फोटो : amar ujala
विश्व हिंदू महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की लखनऊ में रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने मित्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

वह लखनऊ के हजरतगंज स्थित ओसीआर बिल्डिंग के बी-ब्लॉक में अपनी पत्नी कालिंदी शर्मा के साथ रहते थे। पहली पत्नी स्मृति से उनका विवाद हो गया था। रणजीत पर एक युवती ने 2017 में धारा 376 के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद उनकी सम्पत्ति कुर्क कर ली गई थी।
 
विज्ञापन

2 of 16
अखिलेश यादव के साथ रणजीत बच्चन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रणजीत बच्चन लंबे समय तक अखिल भारतीय हिंदू महासभा का प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। विवाद हो जाने पर उसने अपना खुद का विश्व हिंदू महासभा के नाम से संगठन बना लिया था। जिसका वह अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष था।

वह समाजवादी पार्टी से भी जुड़ा रहा है। सपा की साइकिल यात्रा में भाग लेने पर ही मुलायम सरकार ने रणजीत को राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया था। सात लाख किमी से अधिक की साइकिल यात्रा में भाग लेने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में भी उसका नाम दर्ज है।
विज्ञापन

3 of 16
साइकिल यात्रा में रंजीत बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
रणजीत की हत्या पर सपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और उनसे इस्तीफे की मांग की है। सपा के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि लखनऊ में दिनदहाड़े हिन्दू महासभा के अध्यक्ष की हत्या से आम जनमानस में दहशत है। उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है! निकम्मी सरकार तत्काल इस्तीफा दें।

4 of 16
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
रणजीत बच्चन की हत्या ब्लैक स्पॉट पर हुई है। इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन मर्डर स्पॉट को कोई कैमरा एंगिल कवर नहीं करता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनकी हत्या पूर्वनियोजित ढंग से की गई है।

हत्यारों ने रणजीत के सिर में कई गोलियां मारी हैं। हत्या जिस तरह से की गई। उससे कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर प्रोफेशनल थे।
विज्ञापन

5 of 16
- फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने छह टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

6 of 16
- फोटो : amar ujala
रणजीत हर रोज दयानिधान पार्क में घूमने आते थे और लौटकर शर्मा की चाय पीते थे। कल एक फरवरी को ही उन्होंने पास के एक मंदिर में अपना जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन

7 of 16
रणजीत बच्चन के परिजन। - फोटो : amar ujala
रणजीत की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

8 of 16
- फोटो : amar ujala
इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में रणजीत बच्चन काफी समय तक कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं। वह वर्तमान में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि आज रणजीत की हत्या कर दी गई है, इससे पहले कमलेश तिवारी की हत्या की गई।

 

9 of 16
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हिंदू नेता लगातार निशाने पर हैं। हमारी जान को खतरा है। उन्होंने सरकार से हिंदू नेताओं की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। लगातार हो रही हत्याएं पुलिस पर भी सवाल खड़े करती है।

10 of 16
- फोटो : amar ujala
हजरतगंज कोतवाली में आदित्य कुमार श्रीवास्तव से पूछताछ की गई।

11 of 16
- फोटो : amar ujala
घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है।

12 of 16
- फोटो : amar ujala
दरअसल जिस जगह वारदात हुई वह क्षेत्र कैमरे के एंगिल में नहीं आता है।

13 of 16
रणजीत बच्चन। - फोटो : amar ujala
हालांकि, आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल हैं।

14 of 16
रणजीत बच्चन - फोटो : amar ujala
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व बरामद हुआ खोखा।

15 of 16
रणजीत बच्चन। - फोटो : amar ujala
यहीं पर अपने परिवार के साथ रहते थे रणजीत बच्चन।
विज्ञापन

16 of 16
- फोटो : amar ujala
वारदात को लखनऊ पुलिस ने पूरी गंभीरता से लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें