फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पुलिस की गिरफ्त में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए डुप्लीकेट सलमान खान, थाने में दिखाया स्टारडम, तस्वीरें

Tue, 10 May 2022 07:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
डुप्लीकेट सलमान खान - फोटो : amar ujala
सुपर स्टार सलमान खान के दुनिया भर में लाखों प्रशंसक हैं। जोकि उनकी फिल्म आने का इंतजार करते रहते हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो उन्हें दीवानों की तरह चाहते हैं और उन्हीं की तरह दिखना भी चाहते हैं। यही कारण है कि उनकी (सलमान खान) ज्यादातर फिल्में व्यावसायिक रूप से जबरदस्त कामयाबी हासिल करती हैं।

सलमान खान के हमशक्ल लखनऊ के सआदतगंज के आजम अंसारी अपने चहेते अभिनेता की फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करते हैं। इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। वीडियो को लाखों की संख्या में उन्हें व्यूज मिलते हैं।

बीते दिनों आजम अपने इसी शौक के कारण मुश्किल में फंस गए। ठाकुरगंज पुलिस ने उन्हें सड़क पर वीडियो बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। हुआ यूं कि वह वीडियो की शूटि कर रहे थे तो भीड़ लग गई। पुलिस को जब पता चला तो आजम को गिरफ्तार कर लिया गया और अराजकता फैलाने के आरोप में चालान कर दिया गया।

आजम को पुलिस स्टेशन में ले जाया गया। यहां भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जब उनकी फोटो खींची गई तो वो खुद को असली सलमान खान दिखाने से नहीं चूके और वैसे ही बेफिक्र अंदाज में नजर आए जैसे कोई बहुत बड़े स्टार हों या असली सलमान खान वही हों।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
सड़क पर वीडियो शूट करने के कारण जाम लग गया था। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने आजम को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक हरि शंकर चंद्र के मुताबिक, आए दिन सड़क पर अराजकता फैलाने पर 151 के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
आजम सलमान खान की फिल्मों के गानों पर शूट करते हैं। इसमें उनके साथ कई अन्य लोग भी शामिल होते हैं। यूट्यूब पर उनके करीब डेढ़ लाख फॉलोवर हैं।

4 of 9
- फोटो : amar ujala
अपनी इसी पहचान के कारण वह कई जगहों पर खास तौर से बुलाए जाते हैं। जहां वह लोगों को इंटरटेन करते हैं और चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
आजम शर्टलेस होकर इसी तरह सड़कों पर घूमते हैं और वीडियो शूट करते हैं। जिससे कई बार जगह-जगह भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
ठाकुरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से वह मुश्किल में फंस गए। हालांकि, वह परेशान नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
आजम अंसारी इन्हीं वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं और उनके वीडियो पर लाखों की संख्या में व्यूज मिलते हैं।
 

8 of 9
- फोटो : amar ujala
पुलिस स्टेशन में आजम अंसारी।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
आजम अंसारी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें