फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हत्या-आत्महत्या केस: राहुल ने खुदकुशी से पहले किया था इन्हें कॉल, कहा था-खुदकुशी कर रहा हूं...

Fri, 07 Aug 2020 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
lucknow murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के कृष्णा नगर थाने के पीछे स्थित होटल मोमेंट की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 310 में गुरुवार दोपहर प्रेमी युगल राहुल (21) और नैंसी (21) का शव मिला। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव सोफे पर पड़ा था। जबकि युवक ने नायलॉन की रस्सी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शव होटल से बाहर लाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कांटे-चम्मच से नैंसी पर किए कई वार
एसीपी के मुताबिक, राहुल और नैंसी ने बुधवार दोपहर 12:40 पर होटल मोमेंट में कमरा बुक किया। शाम चार बजे नाश्ते में फास्ट फूड का ऑर्डर किया। रात में खाना खाने के दौरान ही कहासुनी के बाद दोनों में झगड़ा हुआ होगा। आशंका है कि राहुल ने खाने के साथ आए कांटे-चम्मच से नैंसी के पेट, सीने और गर्दन पर कई वार किए। इसके बाद नैंसी का गला दबाकर सोफे पर ही मौत के घाट उतार दिया। फिर राहुल ने नायलॉन की रस्सी से पंखे के कुंडे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली।  
विज्ञापन

3 of 5
lucknow murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
कार से पहुंचे थे होटल, मोबाइल बंद होने से नहीं मिल रही थी लोकेशन  
प्रभारी निरीक्षक सरोजनी नगर आनंद कुमार शाही के मुताबिक, राहुल ने दोपहर में कॉल कर नैंसी से मिलने को कहा। दोनों की बातचीत सुनने पर भानुमति ने बेटी को जाने से मना किया, लेकिन नैंसी आखिरी बार मिलने की बात कहकर चली गई। लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बाद दोनों सीधे होटल पहुंचे।

4 of 5
मृतक नैंसी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जब नैंसी वापस नहीं आई तो भानुमति ने देर शाम ड्यूटी से लौटे पति राजकुमार को इसकी जानकारी दी। देर रात करीब 11:30 बजे पति-पत्नी सरोजनी नगर थाने पहुंचे और राहुल के खिलाफ नैंसी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ होने से लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने की थी परिजनों को कॉल    
पुलिस के मुताबिक, राहुल ने बुधवार को अपनी मां को कॉल कर कहा था कि वह वापस नहीं आएगा और खुदकुशी कर लेगा। मां ने समझाने की कोशिश की तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वहीं, शाम करीब चार बजे नैंसी ने भी मां को फोन किया था। थोड़ी देर बाद उसका फोन भी बंद हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें