फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक सहित गायब करा दी 15 लाख रुपये की चाय की पत्ती, धरा गया

Sun, 02 Oct 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
गाजीपुर पुलिस ने बहराइच से 400 बोरी चायपत्ती से भरा ट्रक गायब करने वाले सीतापुर के लहरपुर निवासी अंकित मिश्रा को शनिवार शाम पॉलीटेक्निक चौराहे से दबोच लिया। अंकित ने चोरी की चायपत्ती चिनहट के देवा रोड स्थित किराये के मकान में छिपा रखी थीं। (पकड़ा गया आरोपी अंकित, (दायें)
विज्ञापन

2 of 6
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मकान में छापा मारकर करीब 15 लाख रुपये कीमत की 274 बोरी चायपत्ती बरामद कर लीं। पुलिस के अनुसार, अंकित ने सीतापुर के हरगांव रामनगर निवासी अश्वनी उर्फ छोटू और लखीमपुर खीरी के बरखापुर ओयल में रहने वाले अनिल तिवारी के साथ चायपत्ती भरा ट्रक हड़पने की वारदात की थी। अंकित पहले ट्रक चलाता था।
विज्ञापन

3 of 6
कुछ महीने से वह कमता में किराये के मकान में रहकर गिट्टी-मौरंग की दलाली कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात हेल्पर अश्वनी से हुई। अश्वनी जिस ट्रक में चलता था, उसका माल हड़पने के लिए उसने अंकित के साथ साजिश रची।

4 of 6
कानपुर की मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर गुलजारी लाल ने चार अगस्त को असम के तिनसुखिया से हरियाणा के एक कारोबारी के लिए 400 बोरा चायपत्ती बुक कराई थी। ड्राइवर हरियाणा के सोनीपत निवासी कैलाश सिंह और अश्वनी असम से चायपत्ती लेकर हरियाणा के लिए निकले और रास्ते में ही गायब हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
12 अगस्त को बहराइच के कैसरगंज में ट्रक लावारिस हालत में खाली खड़ा मिला। ट्रांसपोर्ट कंपनी के रामफल ने कैसरगंज कोतवाली में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर के माल सहित गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पॉलीटेक्निक चौराहे पर चोरी के माल का सौदा होने की सूचना पर पुलिस ने अंकित को दबोच लिया। अंकित ने कैसरगंज से ट्रक से चायपत्ती हड़पने की बात कुबूल करते हुए चिनहट के देवा रोड में राजेंद्र के मकान से माल बरामद करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें